[ad_1]

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर काम कर रही है और बाढ़ आपदा (flood catastrophe) सहित कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही है. लेकिन इसके साथ ही पार्टी को अपने स्तर पर भी प्रयास करना चाहिए.

नई दिल्ली. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) ने आज बिहार इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बता दें कि जेपी नड्डा ने ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली. बिहार में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) से बिगड़ते हालात व बाढ़ की समस्या को लेकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए. हालांकि राजनीतिक हलकों में इस मीटिंग को आगामी विधानसभा चुनाव (Upcoming meeting elections of Bihar) से जोड़ कर देखा जा रहा है. मीटिंग के दौरान कोरोना महामारी की रोकथाम, राज्य में बाढ़ के हालात जैसे मुद्दों पर पार्टी की भूमिका पर खूब मंथन किया गया.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बरसात के कारण बिहार बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति और कोरोना महामारी के प्रदेश में बढ़ते प्रकोप की रोकथाम को चर्चा की गई. बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से उनके सुझाव जाने और बाढ़ राहत कार्य सहित कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए पार्टी स्तर पर प्रयास करने की सलाह दी. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार अपने-अपने  स्तर पर काम कर रही है और बाढ़ आपदा (flood catastrophe) सहित कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही है. लेकिन इसके साथ ही पार्टी को अपने स्तर पर भी प्रयास करना चाहिए. जेपी नड्डा ने सेवा ही संगठन के पार्टी के मूल-मंत्र के तर्ज पर ही काम करने की सलाह बिहार प्रदेश बीजेपी पदाधिकारियों को दी.

ये भी पढ़ें- पिता ने सरे बाजार बेटे को लाठियों से पीटकर मार डाला, पुलिस ने चिता से शव को लिया कब्जे में

यह भी हुआ फैसला
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में बाढ़ राहत और कोरोना महामारी के खिलाफ विभिन्न स्तरों पर टास्क फोर्स (Task Force) के गठन की योजना बनी. इस टास्क फोर्स के स्वरूप की जल्द ही घोषणा की जाएगी ताकि पार्टी प्रदेश में बाढ़ और कोरोना महामारी के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार सहित जनता का सहयोग कर सकें. वैसे बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर के महीने में हो सकती है इस कारण से भी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. हालांकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी जन-सेवा और चुनाव को एक साथ जोड़ कर नहीं देखती है. बैठक में जेपी नड्डा के साथ बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव इत्यादि मौजूद रहे.



[ad_2]

Source