[ad_1]

Uttarakhand Board Results 2020: इस साल बोर्ड एग्जाम में 2,71,690 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे इनमें 12वीं में 1,31, 301 और हाईस्कूल में 1,50,389 बच्चों ने एग्जाम दिया था.

देहरादून. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं (Uttarakhand Board 10th 12th Result 2020) के बोर्ड एग्जाम दे चुके बच्चों का इंतज़ार खत्म होने वाला है. 29 जुलाई को सुबह 11 बजे बोर्ड मुख्यालय रामनगर से रिजल्ट अनाउंस कर दिया जाएगा. कोरोना के चलते उत्तराखंड बोर्ड की एग्जाम डेट एक महीना लेट हो चुकी है. हर साल रिजल्ट जून में घोषित कर दिया जाता था, जो इस बार कोरोना के चलते तकरीबन 1 महीने पीछे हो गया है. कोरोना वायरस के चलते पहले बोर्ड परीक्षाएं देरी से करवाई गईं, उसके बाद रिजल्ट आने में भी तकरीबन एक महीना हो गया है. इस साल बोर्ड एग्जाम में 2,71,690 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे इनमें 12वीं में 1,31, 301 और हाईस्कूल में 1,50,389 बच्चों ने एग्जाम दिया था.

बोर्ड सचिव नीना तिवारी ने दी जानकारी
उत्तराखंड बोर्ड सचिव नीता तिवारी ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के वक्त इस साल रामनगर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहेंगे. उन्हीं की मौजूदगी में बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. मंत्री जी के आदेश के बाद रिजल्ट जल्दी तैयार कर लिया गया है. दरससल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने मूल्यांकन कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए थे जिसके मुताबिक रिजल्ट अब तैयार हो गया है. 29 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय से इसे जारी कर दिया जाएगा. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – www.uk.gov.in – पर देख सकेंगे.

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां रजिस्टर करें

ये भी पढ़ें-
MHRD ने बनाई समिति, देश में रहकर छात्रों के पढ़ाई करने पर देगी सुझाव
COMEDK UGET Exam 2020 फिर से स्थगित, अब 19 अगस्त को दो शिफ्ट्स में होगा आयोजित

सीबीएसई की तर्ज पर तैयार हुआ है रिजल्ट
इस बार का बोर्ड रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड के तर्ज पर ही तैयार किया गया है जिसमें three सब्जेक्ट में नंबर देख कर ही रिजल्ट तैयार किया गया है हालांकि अगर किसी बच्चे को रिजल्ट में आपत्ति होगी तो वह दोबारा से परीक्षा भी दे सकता है.

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से इस साल देश में कई राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आने में देरी हुई है. कुछ राज्यों की परीक्षाओं की बीच में ही रोकना पड़ा था, जिसे बाद में संपन्न करवा के रिजल्ट जारी किया गया. हालांकि, कुछ राज्यों ने बाद में परीक्षा नहीं करवाई और पहले से संपन्न कराई गई परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर ही रिजल्ट जारी कर दिया. सीबीएसई भी इन्हीं में से एक है.



[ad_2]

Source