[ad_1]

पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा दिया है.

मुंबई. भोजपुरी (Bhojpuri Cinema) सिनेमा में पवन सिंह (Pawan Singh) काफी बड़ा नाम हैं. बात करें भोजपुरी इंडस्ट्री की तो एक वक्त था जब उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ जमती थी. इन दोनों का रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर जबसे खत्म हुआ है, तब से दोनों ने साथ काम नहीं किया है. हालांकि अब भी इनके पुराने भोजपुरी गाना वायरल होते दिखाई दे जाते हैं. वहीं हाल ही में इन दोनों का ऐसा ही एक धमाकेदार भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया (Social Media) पर जबरदस्त ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है. इस गाने में पवन सिंह, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ धमाकेदार डांस और रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना काफी पुराना है. ये सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ का है. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसका गाना ‘ऐ धानी धन लूट जाए दा’ लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है. ये गाना काफी पहले Enterr10 Music Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जोकि अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. वहीं यूट्यूब पर भी ये 4 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज बटोर चुका है.

इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी धमाकेदार डांस और रोमांस करती नजर आ रही है. फिल्म का ये गाना सिंगर छोटे बाबा ने भोजपुरी गायिका अल्का झा के साथ गाया है. काफी पहले आई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ये फिल्म हिट फिल्मों में शुमार है. फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांस को लोगों की खूब तारीफें मिली थीं. पवन सिंह तो पहले से ही भोजपुरी सिनेमा के रोमांस किंग कहलाते हैं.बात करें पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तो भोजपुरी सिनेमा की जोड़ी दर्शकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. हालांकि, ये जोड़ी काफी ज्यादा विवादित भी रही, लेकिन इस जोड़ी का कोई भी गाना यूट्यूब पर आते ही हिट हो ही जाता है.



[ad_2]

Source