[ad_1]

CM को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि उनके परिवार को आशंका है कि उनका अपहरण हो गया है. बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस- प्रशासन की तरफ से कोई ठोस ऐक्शन नहीं लिया जा रहा है.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में खराब कानून- व्यवस्था (Poor Law And Order) को लेकर यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को पत्र लिखा है. पत्र (Letter) में प्रियंका गांधी ने प्रदेश में बढ़ रहे अपहरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में लगातार अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं. इससे जनता परेशान है. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने पत्र में कानपुर, गोंडा और गोरखपुर की घटनाओं का जिक्र किया है.

वहीं, लगभग एक महीने से गुमशुदा गाजियाबाद के व्यवसायी विक्रम त्यागी के परिवार से प्रियंका ने बात की. CM को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि उनके परिवार को आशंका है कि उनका अपहरण हो गया है. बार-बार शिकायत के बाद भी पुलिस- प्रशासन की तरफ से कोई ठोस ऐक्शन नहीं नहीं लिया जा रहा है. दो दिन पहले हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके परिजनों से भी मिला था. वे बहुत ही चिंतित और परेशान हैं. उन्होंने पत्र में लिखा है कि कृपया उनकी मदद करें और पुलिस अधिकारियों को सख़्ती से निर्देशित करें कि पूरी तरह से उनकी सहायता की जाए. महासचिव ने पत्र में कहा कि उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है. इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरी मुस्तैदी और दक्षता से कार्रवाई करें.

प्रियंका गांधी का पत्र.

अपहरण की घटनाओं ने उत्तर प्रदेश प्रशासन की कलई खोल दी हैगौरतलब है कि पिछले दिनों अपहरण की घटनाओं ने उत्तर प्रदेश प्रशासन की कलई खोल दी है. गोंडा और कानपुर के बाद अब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर में व्यपारी के बेटे के अपहरण की घटना ने विपक्षी पार्टियों को सरकार को घेरने का मौका दे दिया है. हालांकि, सीएम योगी ने कहा है कि अपहृत बच्चे की मृत्यु के प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी. बता दें कि सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है.



[ad_2]

Source