[ad_1]

हो-हल्ला मचने पर गांव की एक महिला ने उसे पहचान लिया और उसके घरवालों को इसकी सूचना दी. बुरी तरह जख्मी अनिल जायसवाल को उसके परिजन इलाज के लिए अमेठी सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

अमेठी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ जिले (Pratapgarh District) में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति की पिटाई से मौत (Mob Lynching) का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक की जमकर पिटाई कर दी. इससे बुरी तरह घायल युवक की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के धनापुर गांव का रहने वाला 42 वर्षीय अनिल जायसवाल अर्धविक्षिप्त था. बीते सोमवार की रात वो सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोकुला गांव में पहुंच गया. रात के अंधेरे में एक अनजान शख्स को इधर-उधर घूमता देख ग्रामीणों ने चोर होने के शक में उसकी पिटाई कर दी. हो-हल्ला मचने पर गांव की एक महिला ने उसे पहचान लिया और उसके घरवालों को इसकी सूचना दी. बुरी तरह जख्मी अनिल जायसवाल को उसके परिजन इलाज के लिए अमेठी सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों के मुताबिक अनिल विक्षिप्त रहता था. जो बदहवासी में कहीं भी चला जाता था.



[ad_2]

Source