[ad_1]

UBSE Uttarakhand board result 2020: इस साल के टॉपर्स की तो इस साल टिहरी गढ़वाल के गौरव सकलानी ने टॉप किया है. उन्हें 500 में से 491 अंक मिले जो कि 98.20 फीसदी अंक होते हैं.

देहरादून. उत्तराखंड ने दसवीं का रिजल्ट (Uttarakhand Board 10th Result 2020) जारी कर दिया है. इसी के साथ करीब डेढ़ लाख छात्रों का भी इंतजार खत्म हो गया है. इस साल का रिजल्ट भी लगभग पिछले साल जैसा ही रहा. पिछले साल का कुल पास प्रतिशत 76.43 फीसदी था जबकि इस साल का पास प्रतिशत 76.90 फीसदी रहा. इस तरह से दोनों सालों में थोड़ा सा ही अंतर है.

गौरव सकलानी ने किया टॉप
बात करें इस साल के टॉपर्स की तो इस साल टिहरी गढ़वाल के गौरव सकलानी ने टॉप किया है. उन्हें 500 में से 491 अंक मिले जो कि 98.20 फीसदी अंक होते हैं. दूसरे स्थान पर ऊधमसिंह नगर की कुमारी जिज्ञासा रहीं उन्हें 500 में से 489 अंक मिले जो कि 97.80 फीसदी होते हैं. वहीं तीसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट्स रहे. कुमारी शिवानी रावत, तनुज जगबांण और लक्षित सिंह बिष्ट. इन तीनों को 500 में से 488 अंक मिले हैं जो कि 97.60 फीसदी हुआ.

76.43 फीसदी रहा था पिछले साल का रिजल्ट
पिछले साल दसवीं में 76.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे, वहीं 12वीं का कुल पास प्रतिशत 80.13 रहा था. इस साल उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा मार्च में होनी प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते एग्जाम स्थगित कर दिए गए.

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम
1. उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
2. 10वीं या 12वीं के रिजल्ट का विकल्प चुनें.
3. नया पेज खुलेगा. इसमें अपना रोल नंबर समेत अन्य विवरण भरें.
4. सबमिट बटन दबाने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.

5. रिजल्ट अपने पास सेव कर लें और संभव हो तो उसका प्रिंट ले लें.

ये भी पढ़ें
UBSE Board 10th, 12th Result : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की ये हैं 10 खास बातें
RBSE 10th Result 2020: राजस्थान 10वीं के 11 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी, 80.63% पास



[ad_2]

Source