[ad_1]

पुलिस के मुताबिक आरोपी आरोपी बजरंगी जंगीर (Bajrangi Jangeer) राजस्थान (Rajasthan) का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

गोरखपुर. एक करोड़ की फिरौती के लिए किशोर की हत्या के बीच गोरखपुर (Gorakhpur) में एक किसान से एक करोड़ की रंगदारी (Extortion Call) मांगने की घटना से पुलिस (Police) महकमे हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एक्शन में आई पुलिस ने 16 घंटे के अंदर ही धमकी देने वाले को दबोच लिया. आरोपित को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) से  पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी बजरंगी जंगीर राजस्थान का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

पुलिस ने इस बार दिखाई सतर्कता

पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को शाम 6.30 बजे सिकरीगंज के हरपुर हर्रेडाड़ निवासी किसान संतोष मणि ओझा उर्फ मोनू ओझा को एक फोन कॉल आई कि एक करोड़ रुपए दे दो वर्ना जान से हाथ धो बैठोगे. घबराए संतोष ने इसकी जानकारी अपने शिक्षक भाई को दी. अपने भाई के कहने पर संतोष ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पिपराइच में पांचवीं के छात्र बलराम गुप्ता की अपहरण के बाद हत्या के बाद हुई किरकिरी से सजग पुलिस ने इस बार सतर्कता बरतते हुए कॉल ट्रेस करना शुरू किया. सर्विलांस के सहारे आरोपित की पहचान हुई. जिसके बाद गोरखपुर की सूचना पर रायपुर पुलिस ने आरोपित बजरंगी जंगीर को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी संदिग्ध व मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहा है. मामले में विलासपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

कई बिन्दुओं पर पुलिस कर रही जांचइस मामले में पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है. आखिर संतोष का नंबर बिलासपुर में रह रहे आरोपी बजरंगी को कैसे मिला? बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने उसे यह नंबर मुहैया कराया. पुलिस का कहना है कि आरोपी वेल्डिंग का कम करता है. स्थानीय पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि वैसे ही नंबर मिलकर पैसे मांगता है.



[ad_2]

Source