[ad_1]

घटना के बाद विधायक हरीश धामी (Congress MLA Harish Dhami) को चामी के सेना के अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया. बताया जा रहा है कि पानी में गिरने के दौरान विधायक धामी को कुछ चोटें भी आई थीं.

देहरादून. पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के धारचूला (Dharchula) इलाके में पहुंचे कांग्रेस विधायक हरीश धामी (Harish Dhami बाढ़ प्रभावित एक छोटी नदी को पार करने के दौरान अचानक फिसल गए. हालांकि मौके पर साथ आए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया.

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक धामी टांगा गांव में आई आपदा के बाद से ही लगातार आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. जिसके चलते गुरुवार को बंगापानी तहसील के मोरी गांव से लौट रहे विधायक धामी, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक छोटी नदी पार कर रहे थे, लेकिन अचानक यहां उनका पैर फिसल गया और वो पानी में गिर गए.

इस घटना के बाद विधायक धामी को चामी के सेना के अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया. बताया जा रहा है कि पानी में गिरने के दौरान विधायक धामी को कुछ चोटें भी आई थीं. घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग काफी घबरा गए थे. मूसलाधार बारिश में ढहे मकान

हाल ही में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में मूसलाधार बारिश के चलते मकान ढहने से उनके मलबे में एक महिला समेत तीन व्यक्ति दब गए थे. मामले में पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने बताया कि एक शव को बंगापानी सब डिविजन के धामीगांव गांव से मलबे से बाहर निकाला गया जबकि एक अन्य को पड़ोसी तेजम सब डिवीजन के गुंठी गांव से बरामद किया गया था. धामीगांव में बरामद शव की पहचान 30 वर्षीय जवाहर सिंह के रूप में की गयी है जबकि गुंठी में मिले महिला के शव की पहचान 37 वर्षीय जयंती देवी के रूप में हुई.



[ad_2]

Source