[ad_1]

हनुमानगढ़ी (Hanumangari) और रामलला (Ramlala) के दर्शन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का अयोध्‍या (Ayodhya) दौरा शुरू होगा).

अयोध्‍या. राम मंदिर भूमिभूजन (Ram temple Bhoomi Bhojan) को लेकर अयोध्‍या (Ayodhya) में एक उत्‍सव सा माहौल बना हुआ है. जहां देखों, वहां तैयारियों को अंतिम रूप देने में हर कोई जुटा हुआ है. वहीं, राम मंदिर भूमिभूजन के ऐतिहासिक पलों (historic Moments) का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) खुद अयोध्‍या पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्‍या दौरे का कार्यक्रम को न केवल अंतिम रूप दे दिया गया है, बल्कि यह भी तय हो चुका है कि कार्यक्रम स्‍थल पर उनके साथ मंच कौन-कौन से गणमान्‍य व्‍यक्ति (Dignitaries) साझा करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, भूमि भूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने वाले 5 नाम तय कर लएि गए हैं. इनमें पहला नाम उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल का है. इनके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे. उल्‍लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए 200 मेहमानों को न्‍यौता भेजा गया है. मेहमानों की सूची मंद‍िर ट्रस्‍ट की तरफ से तैयार की गई है. मंदिर ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय ने यह सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है.



[ad_2]

Source