[ad_1]

सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की अपील पर कहा, सबको प्रधानमंत्री पर भरोसा होना चाहिए कि उनके रहते कुछ ग़लत नहीं कर सकते.

पटना. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. मुंबई पुलिस की जांच की दिशा पर जहां प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं वहीं सुशांत के पिता केके सिंह ने उ रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है. इस बीच कई हलकों से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग लगातार की जा रही है जबकि महाष्ट्र सरकार इस बात पर अड़ी हुई है कि मुंबई पुलिस ही जांच करेगी. इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने एक पोस्ट के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से सोशल मीडिया पर इंसाफ के लिए गुहार लगाई. श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) से अपील की है कि मामले को संज्ञान में लिया जाए.

उन्होंने लिखा- उनके भाई का इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था. हम बेहद साधारण परिवार से हैं. बस उनका भाई इकलौता स्टार बॉलीवुड में हमारे परिवार से था. आपसे प्रार्थना है कि मामले को संज्ञान में लीजिए. सुशांत मामले में सच बाहर आए और सबूतों के साथ छेड़छाड़ न की जाए. अब इसी अपील पर बीजेपी के वरिष्ठ सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने सुशांत की बहन की अपील पर कहा, सबको प्रधानमंत्री पर भरोसा होना चाहिए कि उनके रहते कुछ ग़लत नहीं कर सकते और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. वो एक रेगुलेटर को ज़रूर बिठाएंगे जिससे भविष्य के लिए फिल्म इंडस्ट्री साफ-सुथरी हो सके.

सीबीआई जांच की मांग पर निशिकांत दुबे ने कहा कि इस मामले में ईडी की जांच के बाद अब सीबीआई जांच (CBI investigation) फ़ोरमेलिटी रह गई है. बिहार पुलिस को महाराष्ट्र पुलिस तंग कर रही है. जब दो राज्यों की पुलिस कर रही है जांच तो इसमें सुप्रीम कोर्ट क्या करेगा. बिहार की पुलिस भी कह सकती है हम जांच करने में अक्षम हैं क्योंकि उसे जांच नहीं करने दिया जा रहा है. ऐसे में आप मान कर चलिए कि सीबीआई जांच होगी.  फ़िल्म इंडस्ट्री का माफ़िया वर्ग और अपराधी सलाखों के पीछे होंगे, उन्हें सज़ा होगी.

निशिकांत दूबे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को भी घेरते हुए कहा कि उनको सोचना चाहिए कि उनके परिवार के लोग भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं. फ़िल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके परिवार के रिश्ते रहे हैं. इसलिए चाह कर भी मुंबई पुलिस बेहतर जांच नहीं कर सकती है. इसीलिए राजनीति की शुचिता कहती है कि वे सीबीआई जांच कराएं.



[ad_2]

Source