[ad_1]
पवन सिंह (Pawan Singh)-अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है.
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का ये गाना काफी पुराना है. ये सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘सैंय्या सुपरस्टार’ का है. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसका गाना ‘चमकेलु शीशन जैसन’ लोगों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है. ये गाना काफी पहले Enterr10 Music Bhojpuri के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, जोकि अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. वहीं यूट्यूब पर ये गाना 104,274,845 व्यूज हासिल कर चुका है. यानी इस गाने को 10 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है-
https://www.youtube.com/watch?v=d-JP7LkG8EU
इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी धमाकेदार डांस और रोमांस करती नजर आ रही है. फिल्म का ये गाना ख़ुद पवन सिंह ने भोजपुरी गायिका कल्पना के साथ गाया है. काफी पहले आई पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ये फिल्म हिट फिल्मों में शुमार है. फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांस को लोगों की खूब तारीफें मिली थीं. पवन सिंह तो पहले से ही भोजपुरी सिनेमा के रोमांस किंग कहलाते हैं.बात करें पवन सिंह और अक्षरा सिंह की तो भोजपुरी सिनेमा की जोड़ी दर्शकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. हालांकि, ये जोड़ी काफी ज्यादा विवादित भी रही, लेकिन इस जोड़ी का कोई भी गाना यूट्यूब पर आते ही हिट हो ही जाता है.
[ad_2]
Source

