[ad_1]

महामंत्री चंपत राय (Champat Rai) ने बताया कि एसपीजी (SPG) सुरक्षा के लोग आकर चले गए. वो लोग सारी व्यवस्था देखकर संतुष्ट है. उन्होंने बताया कि हमारे पास लगभग 100 से अधिक स्थानों से पवित्र जल और मिट्टी आई है.

अयोध्या. राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण (Ram Mandir) के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथों भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को बड़ा बयान दिया है. चंपत राय के मुताबिक भूमि पूजन कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शामिल नहीं होंगे, वो अगली बार अयोध्या आएंगे. उन्होंने बताया कि राम मंदिर भूमि पूजन की सारी व्यवस्थाएँ पूरी हो चुकी है. वहीं साधु संतो के ठहरने का इंतज़ाम भी कर दिया गया है. राय ने बताया कि आमंत्रण मिलने वाले अतिथियों को सिक्योरिटी कोड मिलेगा, जो एक बार बाहर निकल जाएगा वो दुबारा प्रवेश नहीं मिलेगा.

महामंत्री चंपत राय ने बताया कि एसपीजी सुरक्षा के लोग आकर चले गए. वो लोग सारी व्यवस्था देखकर संतुष्ट है. उन्होंने बताया कि हमारे पास लगभग 100 से अधिक स्थानों से पवित्र जल और मिट्टी आई है, वहीं कैलाशमान सरोवर, लंका के समुद्र का जल डाक से भेजा है. राय के मुताबिक भूमि पूजन कार्यक्रम में 170 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि देश में कोरोना लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पालन कर रहा है.

ये भी पढे़ं- राम मंदिर भूमिपूजन: 151 से ज़्यादा पवित्र नदियों का जल लेकर अयोध्या पहुंचे दो भाई, 1968 से कर रहे हैं इकट्ठा

शनिवार को मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने अयोध्या का दौरा कर रामजन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर अधिकारियों को उस पर अमल का निर्देश जारी कर दिया है. जिसके तहत प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कई प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है.भूमि पूजन से पूर्व सील रहेंगी सीमाएं

दीपक कुमार के मुताबिक भूमि पूजन के मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से ही अयोध्या और फ़ैजाबाद शहर की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी. किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.



[ad_2]

Source