[ad_1]
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) के सिकरारा थाना के फतेहगंज मे दो समुदायों में आपस में विवाद हुआ है.
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बवाल कर रहे बीस लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाई है. बवाल के पीछे बताया जा रहा है कि सोनकर (Sonkar) बस्ती के लोग सब्जी बेचने फतेहगंज बाजार के तरफ गये हुए थे. घर पहुंचते ही मुस्लिम पक्ष के लोगों ने सोनकर बस्ती के लोगों पर पथराव कर दिया. दोनों पक्षो से पथराव के बाद इलाके मे अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
ये भी पढ़ें: मऊ में गैंगवार पर नकेल के लिए पुलिस ने कसा शिकंजा, 6 पर लगा गैंगेस्टर एक्ट
अफसरों ने लिया जायजापथराव के मामले में एसपी देहात त्रिभुवन सिंह ने न्यूज 18 को बताया कि कई थानों की फोर्स बल के साथ बवाल पहुंचकर हालात का जायजा लिया. पथराव के बाद दोनों पक्षों में तनाव के बीच पुलिस दोनों पक्षों से बीस लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है. मौके पर हालात नियंत्रित होने के बाद एसपी ने दो थानों की फोर्स समेत एक कंपनी पीएससी बल को तैनात कर दिया गया है. विधि व्यवस्था कायम है.
[ad_2]
Source

