[ad_1]

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को बांद्रा में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

अलीगढ. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर क्षत्रिय महासभा की तरफ से अलीगढ़ (Aligarh) में प्रदर्शन किया गया. महासभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आत्महत्या की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. सुशांत की मौत के बाद ही क्षत्रिय संगठन लगातार बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है. साथ ही बिहार पुलिस भी इसकी जांच में जुटी हुई है.

पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है और मामले की जांच हर संभावित बिंदु से की जा रही है. सिंह ने कहा कि इस तरह की खबरें हैं कि अभिनेता को बाइपोलर बीमारी थी और उनका उपचार चल रहा था तथा वह इसकी दवा ले रहे थे.

उन्होंने कहा, ‘‘किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई, यह हमारे लिए जांच का विषय है.’’ मामले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज करने के बाद जांच चल रही है और मुंबई पुलिस ने अभी तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं. उन्होंने बताया कि सुशांत की बहन के भी बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की आठ जून को हुई मौत से उन्हें जोड़े जाने के कारण अभिनेता दुखी थे. ये भी पढे़ं- Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan: सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर आज मनेगी दीपावली

महाराष्ट्र के एक प्रमुख युवा नेता के नाम का सोशल मीडिया पर जिक्र किए जाने के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा, ‘‘अभी तक की जांच में किसी नेता का नाम नहीं आया है. किसी भी पार्टी के किसी भी नेता के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है. बिहार पुलिस की प्राथमिकी में कहा गया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए. जांच के दौरान हमने पाया कि उनके खाते में 18 करोड़ रुपये थे, जिनमें से साढ़े चार करोड़ रुपये अब भी हैं.’’



[ad_2]

Source