[ad_1]

मुस्लिम फाउंडेशन (Muslim Foundation) की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद यह पल आया है. जब श्री राम के मंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है.

अयोध्या. अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir Bhumi Pujan) के भूमि पूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. उधर, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) की मुस्लिम महिलाएं हिंदू महिलाओं के साथ मिलकर रामचरितमानस का तीन दिवसीय पाठ शुरू कर दिया है जो 5 अगस्त तक चलेगा. इन मुस्लिम महिलाओं का यह भी मानना है कि भगवान राम उनके भी पूर्वज हैं. वाराणसी के लमही गांव में स्थित मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से three दिन से रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया है. इसकी अगुवाई मुस्लिम महिलाएं हिंदू महिलाओं के साथ मिलकर कर रही हैं.

रामचरितमानस पाठ के साथ-साथ बीच-बीच में हिंदू मुस्लिम महिलाएं मिलकर राम भक्ति भजन में भी तल्लीन नजर आती हैं. इन मुस्लिम महिलाओं का मानना है कि सैकड़ों वर्षों के लंबे इंतजार और कुर्बानी के बाद अब राम जन्म भूमि पूजन होने जा रहा है. चूंकि राम मुसलमानों के भी पूर्वज रहे हैं, इसलिए इसकी खुशी उन सभी मुस्लिमों को भी है. यही वजह है कि उन्होंने लगातार तीन दिनों तक के लिए रामचरितमानस का पाठ शुरू किया है.

ये भी पढ़ें- SSR Suicide Case: CBI जांच की मांग को लेकर अलीगढ़ में क्षत्रिय महासभा ने किया प्रर्दशनमुस्लिम फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी का कहना है कि वर्षों के इंतजार के बाद यह पल आया है. जब श्री राम के मंदिर का भूमिपूजन होने जा रहा है. इस खुशी में हम लोग भूमि पूजन के लिए रामायण का पाठ कर रहे हैं और यह पाठ लगातार 5 अगस्त तक जारी रहेगा. इस पाठ में हिंदू मुस्लिम महिलाएं शामिल है. अंसारी का कहना है कि राम उनके पूर्वज थे और हिंदू मुस्लिम भाईचारा को लेकर के राम के बताए हुए रास्ते पर चलने से बेहतर और कोई रास्ता नहीं है.

अनुष्ठान का सीधा प्रसारण

देश-दुनियाभर के रामभक्त अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए होने जा रही भूमि पूजन का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे. डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर भूमि पूजन का सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं, निजी न्यूज़ चैनलों पर भी डीडी न्यूज को क्रेडिट देते हुए इसकी स्ट्रीमिंग होगी.



[ad_2]

Source