[ad_1]

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह (Ranvijay singh) ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर अभिषेक उर्फ काकू तथा सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों शातिर लुटेरे हैं. आज ये लोग लूट करने की फिराक में घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अपर उपायुक्त ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 53 के पास से कुणाल बाल्मीकि तथा शनि को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने 600 ग्राम गांजा तथा एक चाकू बरामद किया है.

डकैतों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया थाबता दें कि रविवार को देर रात गाजियाबाद (Ghaziabad) पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद डकैतों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया था. पुलिस ने गैंग की three महिला सदस्यों समेत कुल 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया. वहीं एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक, गैंग की महिलाएं दिन में रिहायशी इलाकों की रेकी करतीं और फिर रात के वक्त दूसरे सदस्य वारदात को अंजाम देते थे.

वारदात को अंजाम दिया गया था
दरअसल, 28 जुलाई की रात गाजियाबाद के पॉश इलाके कवि नगर में एक मकान में सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. जिसके बाद पुलिस की टीम इस गैंग की तलाश में थी. पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की. सर्विलांस और अपने मुखबिरों से पूछताछ की तब पुलिस को पता लगा कि गैंग में दिल्ली के और बांग्लादेश मूल के शातिर बदमाश शामिल हैं.



[ad_2]

Source