[ad_1]

Sushant Singh Rajput Case CBI ED Investigation: सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput Case) में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जांच कर रही है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को समन भेजा था. इसी सिलसिले में मुंबई स्थित ED के दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी है. रिया के साथ उनके भाई और पिता भी मौजूद हैं. ED दफ्तर में मौजूद हैं. सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने का आरोप है. उनसे ED की पूछताछ 5-6 घंटे तक चल सकती है. ईडी रिया से तीखे सवाल पूछ सकती है. रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं.

यहां पढ़ें Sushant Singh Rajput मामले से जुड़े Live Updates:

>>सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में रोज चौंका देने वाली बातें सामने आ रही हैं. मामले की जांच के लिए सीबीआई (CBI) ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लेकिन इस बीच वो अहम चीज हाथ लगी हैं, जो केस को सुलझाने में मदद कर सकती है. सुशांत की पर्सनल डायरी (Sushant’s Personal Diary Found) हाथ लगी हैं, जिसमें वे अपने निजी अनुभव और आगे की प्लानिंग को लिखा करते थे लेकिन डायरी के कुछ पन्ने गायब हैं.

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर>>रिया चक्रवर्ती मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पहुंची. ईडी ने उनके पहले अनुरोध को खारिज कर दिया कि उनके बयान की रिकॉर्डिंग सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक के लिए टाल दी जाए.

भाजपा विधायक और  सुशांत सिंह राजपूत के एक रिश्तेदार नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि  रिया चक्रवर्ती अगर निर्दोष हैं तो   जांच से भागना नहीं चाहिए. उन्हें सबूत पेश करने चाहिए. हम मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

>> पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा (SSP Upendra Sharma) ने अपने हलफनामे में लिखा है कि सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया है कि रिया ने सुशांत को अपने कब्जे में कर लिया था. उनका मकसद करोड़ों रुपया हासिल करना था.

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

>>  सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुम्बई आए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को पृथक केन्द्र से रिहा किया गया : बीएमसी.

>> बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती को लेकर कई खुलासे किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि रिया सुशांत को मानसिक बीमार बताने के लिए झूठी कहानी गढ़ रही थीं.

>>हलफनामे (Affidavit) में बिहार पुलिस (Bihar Police) का कहना है कि मुंबई पुलिस के असहयोग के बावजूद जांच में उन्‍हें कई अहम सुराग मिले हैं.

यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

>> सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बिहार सरकार के हलफनामे में कहा गया है कि – याचिकाकर्ता (रिया चक्रवर्ती) द्वारा यह कहना कि मुंबई में सारी घटना हुई और बिहार के पास कार्रवाई का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है, को crpc की धारा 179 के तहत अस्वीकार करना चाहिए.

>> बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपने हलफनामे में कहा है कि राज्य सरकार के पास इस मामले की जांच करने का अधिकार क्षेत्र है.

>>बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर स्थानांतरण याचिका गलत है.

>>अभिनेता सुशांत राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई होने तक ईडी के समक्ष बयान दर्ज कराने पर स्थगन की मांग की.



[ad_2]

Source