[ad_1]

लखनऊ/बलिया. यूपी के बलिया (Balia) जिले में सोमवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय (PCS Mani Manjari Rai) ने पंखे के हुक में लटक कर आत्महत्या (Suicide) कर ली. सूचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर मणि मंजरी के फेसबुक एकाउंट पर गौर करें तो वह इस पर ज्यादा एक्टिव नहीं थीं. लेकिन साथ ही पता चलता है कि उन्हें कविताएं लिखने का बेहद शौक था. वह अपनी कविताओं में लड़कियों को प्रेरणा देने की कोशिश करती थीं. अब सवाल उठ रहे हैं कि इतनी जुझारू महिला सुसाइड कैसे कर सकती है.

जुलाई 2018 में उन्होंने एक मार्मिक कविता लिखी थी…

ए ज़िंदगी

तू थोड़ा सा वक़्त देथोड़ी सी रुक जरा

जरा साँस लेने दे

जरा जख्मों को भरने दे

जरा आंसू छुपाने दे

अधूरे सपनों को मरने दे

पलकों पे नींद आने दे

जरा फिर से मुस्कुराने दे

ए ज़िंदगी

तू  थोड़ी सी रुक जरा

थोड़ा सा वक़्त दे

  • मणि मंजरी राय

mani manjari

पीसीएस मणि मंजरी राय की कविता की फेसबुक पोस्ट

ये भी पढ़ें: बलिया में महिला PCS अफसर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

यही नहीं मणि मंजरी राय अपनी कविताओं से लड़कियों को प्रेरणा देने की भी कोशिश करती थीं. उन्होंने 2017 में ऐसी लड़कियों के लिए कविता लिखी, जो कु्छ कहना चाहती हैं या कुछ लिखना चाहती हैं.

तू पार कर द्वार देहरी,

पैर के बंधन खोल आज

फिजा में बिखरी कोई धुन पे

संग हवा के डोल आज

सतरंगी आसमा के रंगों में

रंग तू भी घोल आज

हटा के परदे होंठो से

तू मन की बातें बोल आज

है पता मुझे,

लोग तुझे आजादी के

गीत न गाने देंगे ।

बातें तेरे अतीत की कर

तुझको ताने देंगे ।

चुप तुझे करने की खातिर

लोग लाख बहाने देंगे ।

इन बातों की तू परवाह न कर

न आंधी तूफान से डर

सिर्फ जज्बात नही, इंकलाब तू लिख

संग आँगन के आसमान भी लिख

यू छुप के तू लिखेगी कब तक

अब अपनी पहचान भी लिख

जो दर्द सहे हैं चुप रह कर

उन के बचे निशान भी लिख

तू पार कर द्वार देहरी

पैर के बंधन खोल आज

फिजा में बिखरी कोई धुन पे

संग हवा के डोल आज

– मणि मंजरी राय

ये भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे दूसरों के नाम से लाइसेंस बनवाकर जुटाता था हथियार

उधर मणि मंजरी राय की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया. पीसीएस (PCS) अफसर के सुसाइड की सूचना मिलने पर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत अन्‍य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे.

सुसाइड नोट में उन्हें फंसाने का जिक्र, जांच शुरू

जानकारी के मुताबिक, अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थीं. उन्होंने दो साल पूर्व मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था. अधिशासी अधिकारी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. उसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं, लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है. इससे वह काफी दुखी हैं. फिलहाल पुलिस इसी सुसाइड नोट और अधिशासी अधिकारी की कॉल डिटेल के जरिए आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है.

मणि मंजरी राय जिला मुख्यालय के आवास विकास कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं और यहीं से मनियर आना-जाना था. आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. उसके बाद किसी ने डायल 112 और पुलिस को इसकी सूचना दी. दरवाजा तोड़कर पुलिस पहुंची तो बेड के ऊपर ही फंदे पर मणि मंजरी राय की लाश लटक रही थी. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल फॉरेंसिक टीम बुलाई. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.



[ad_2]

Source