[ad_1]

आज उनका सपना साकार हुआ जब जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से धारा 370 (Article 370 समाप्त होती है और उसके बाद कश्मीर के अंदर भारत के सभी कानून लागू हो रहे हैं. हर एक व्यक्ति आज गौरवान्वित है.

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के मौके पर सोमवार को गोरखपुर में कहा कि देश की आजादी के बाद जब कांग्रेस ने छंद रूप से देश के संविधान में धारा-370 का प्रावधान करते हुए देश के अंदर आतंकवाद की बीज की नींव रखी थी. उस समय कांग्रेस की इस कृत्य का विरोध किसी ने विरोध किया प्रमुख रूप से महापुरुष डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी ने किया था. कश्मीर के परमिट सिस्टम को समाप्त करने के लिए उन्होंने अपने आप को बलिदान किया. आज उनका सपना साकार हुआ जब जम्मू कश्मीर से धारा-370 समाप्त होती है और उसके बाद कश्मीर के अंदर भारत के सभी कानून लागू हो रहे हैं. हर एक व्यक्ति आज गौरवान्वित है.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 का हटाया जाना डॉ. श्यामा प्रसाद के बलिदान और संघर्षों की जीत है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार होना हम सब के लिए गौरव की बात है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को सर्वे भवन्तु सुखिन, सर्वे सन्तु निरामया की भावना से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा के पौधारोपण अभियान को उनके सपनों को पूरा करने वाला अभियान बताया.

कानपुर शूटआउट: क्‍या कहती है गैंगस्टर विकास दुबे के सवाल पर CM योगी की चुप्पी?

योगी ने कहा कि यह अभियान प्रकृति, पर्यावरण और सृष्टि के प्रति जागरूकता का भाव जगाता है. अभियान के तहत हर बूथ पर कम से कम पांच पौधे लगाए जाने के निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी ने पुराना गोरखपुर बूथ क्षेत्र में आने वाले गोरखनाथ मंदिर परिसर में पौधा लगाया. उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद साधना भवन के सामने आंवला और आम के दो पौधों का रोपण किया.विकास दुबे के अलावा ये भी हैं UP के मोस्ट वांटेड अपराधी, घोषित है ढाई-ढाई लाख का इनाम

सीएम योगी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 119वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर पांच वृक्ष लगाने का जो अभियान प्रारंभ किया है मेरा सौभाग्य है कि मुझे इसका शुभारंभ करने का अवसर प्राप्त हुआ है. रविवार को हमारी सरकार ने प्रदेश के अंदर 15 करोड़ 87 लाख से अधिक वृक्षारोपण का एक वृहद कार्यक्रम प्रदेश के अंदर संपन्न किया है.


Published by:
naveen lal suri


First revealed:
July 7, 2020, 11:58 AM IST



[ad_2]

Source