[ad_1]

पति के व्यवहार से नाखुश महिला होमगार्ड ने पंखे से लटक कर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में मंगलवार देर शाम एक महिला होमगार्ड (Lady Home Guard) ने सुसाइड (Suicide) कर लिया. बताया जा रहा है कि पति के व्यवहार से नाखुश महिला होमगार्ड ने पंखे से लटक कर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. महिला होमगार्ड की नियुक्ति महिला थाना में थी. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही मामले की तह तक पहुंच जाएंगे.

वहीं जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक महिला समेत दो लोगों ने अवसाद के चलते घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित सदरपुर कॉलोनी की निवासी आरती पांडे (24 वर्ष) ने सोमवार देर रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

एक अन्य मामले में थाना फेस-Three क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले 23 वर्षीय निक्की ने सोमवार शाम पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. वह एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था. मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को घटना की जानकारी मिली. पुलिस आत्महत्या के इन दोनों मामलों को अवसाद से जोड़ कर देख रही है.


Published by:
Akashdeep Shukla


First printed:
July 8, 2020, 6:58 AM IST



[ad_2]

Source