[ad_1]

यूपी एसटीएफ (UP STF) ने फरीदाबाद (Faridabad) में उसके दो करीबियों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. एसटीएफ को आशंका है कि विकास दुबे (Vikas Dubey) कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं.

लखनऊ. कानपुर (Kanpur) में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में बुधवार को यूपी एसटीएफ (UP STF) को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उसने दुर्दांत विकास दुबे (Vikas Dubey) के करीब साथी (Amar Dubey) को हमीरपुर (Hamirpur) के मौदहा में हुई मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया. हालांकि हिस्ट्रीशीटर और मुख्य आरोपी विकास दुबे यूपी एसटीएफ के हाथ से निकल गया. कानपुर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से भागा-भागा फिर रहा है. इसी क्रम में वह हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में कमरा लेने पहुंचा. लेकिन डाक्यूमेंट्स न होने की वजह से उसे कमरा नहीं मिला. इसकी जानकारी होते ही एसटीएफ होटल पहुंची, लेकिन तब तक वह वहां से निकल चुका था. यूपी एसटीएफ ने फरीदाबाद में उसके दो करीबियों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. एसटीएफ को आशंका है कि विकास दुबे कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं. फ़िलहाल कुछ ही देर में एसटीएफ इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करेगी.

करीबी अमर दुबे को किया ढेर

जानकारी के मुताबिक विकास दुबे का करीबी अमर दुबे भी उसके साथ फरीदाबाद में ही था. लेकिन एसटीएफ के दबाव में उसे वहां से भागना पड़ा. वह हमीरपुर के मौदहा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां छिपने जा रहा था. लेकिन एसटीएफ ने विकास दुबे के सभी करीबियों और रिश्तेदारों के यहां नजर बना राखी थी. जब पुलिस और एसटीएफ ने उसे घेरा तो उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया. मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मौदहा मनोज शुक्ला और एक एसटीएफ का सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं.

विकास दुबे को भी एनकाउंटर का शकउधर मुख्य आरोपी विकास दुबे लगातार फरार चल रहा है. उसे भी अपने एनकाउंटर का शक है. बताया जा रहा है कि वह अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर करने की फ़िराक में है. उसकी लास्ट लोकेशन फरीदाबाद में मिली थी, जब वह एक होटल में रुकने के लिए कमरा लेने पहुंचा. लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती वह चला गया था. अब फरीदाबाद से उसके दो करीबियों को एसटीएफ ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस को शक है कि वह हरियाणा या दिल्ली के कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में है.


Published by:
Amit Tiwari


First printed:
July 8, 2020, 8:07 AM IST



[ad_2]

Source