[ad_1]

रिपोर्ट के मुताबिक एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पत्नी के दोनों हाथ चारपाई में बांधकर उसकी हत्या करने के बाद शव को कमरे में छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया. कमरे में शव होने की जानकारी आरोपी ने चार दिन बाद अपने साले को फोन करके दी.

भदोही. जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या (Murder) कर दी और फिर फरार हो गया. इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के 4 दिन बाद खुद ही पत्नी के भाई को इसकी सूचना देकर कहा घर के कमरे से अपनी बहन की लाश (Dead physique) ले लो. आनन-फानन में भाई जब बहन के घर पहुंचा तो कमरे में चारपाई से बंधा उसकी बहन का शव मिला.

पुलिस ने ताला तोड़ कर शव बरामद किया
रिपोर्ट के मुताबिक एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पत्नी के दोनों हाथ चारपाई में बांधकर उसकी हत्या करने के बाद शव को कमरे में छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया. कमरे में शव होने की जानकारी आरोपी ने चार दिन बाद अपने साले को फोन करके दी. जिसके बाद पुलिस ने शव कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि हत्यारे ने महिला का हाथ बांधने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी होगी. यह घटना जनपद के औराई कोतवाली इलाके की है. एक बैंक में क्लर्क के पद पर काम करने वाला मदन लाल मौर्या एक तीन मंजिला मकान में कमरा किराये पर लेकर अपनी बहन व पत्नी के साथ रहता था. पिछले चार दिनों से मृतका गीता मौर्या को उसका भाई फोन कर रहा था लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. आज आरोपी पति ने अपने साले को फोन कर सूचना दी की उसकी बहन का शव कमरे में पड़ा है जाकर ले लो. उसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया. आनन-फानन में मृतका का भाई अपनी बहन के घर पहुंचा तो वहां कमरे में ताला पड़ा हुआ था और कमरे से बदबू आ रही थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने पहुंच कर ताला तोड़ा और शव को बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, किशोरी की मौत, युवक की हालत गंभीर

मृतका के भाई की सूचना पर जब पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो कमरे में शव का हाल देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. मृतक महिला गीता मौर्या के दोनों हाथ चारपाई से बंधे हुए थे और उसका मुंह तकिये से ढंका था. चार दिन पुराना शव होने की वजह से उसमें कीड़े पड़ गए थे. सीओ लेखराज सिंह  का कहना है कि इतने निर्मम तरीके से हत्या क्यों की गई इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के विषय में कुछ कहा जा सकेगा.



[ad_2]

Source