[ad_1]

पटना. बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में भी कोविड कोच (COVID Coach) में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है. पटना में 256 कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड कोच में दाखिल भी किया जा चुका है. इनमें से 125 पेशेंट को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है या उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस तरह से फिलहाल कोच में 130 से ज़्यादा एक्टिव पेशेंट एडमिट किए गए हैं. दरअसल, बिहार सरकार ने रेलवे से 55 कोच की मांग की थी. ये सारे कोच पटना में ही लगाए गए हैं. फिलहाल, रेलवे के कोविड कोच में मरीजों (Corona Patient) के लिए 12581 बेड उपलब्ध हैं. वहीं पटना में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़कर 235 हो गया है.

एक तरफ देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, तो वहीं कई इलाकों में बारिश होने से गर्मी और धूप का असर भी कम होने लगा है. इससे कोविड कोच की मांग और इसकी उपयोगिता भी बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे अब तक करीब 1000 कोविड कोच को देश के अलग-अलग स्टेशन पर इलाज के लिए तैनात कर चुका है. फिलहाल, दिल्ली उत्तर प्रदेश और बिहार में बड़े पैमाने पर कोविड कोच में मामूली लक्षण वाले या कम लक्षण वाले मरीजों का इलाज चल रहा है.

लगातार बढ़ रहे आंकड़े

मालूम हो कि मंगलवार को शाम 5 बजे तक कोरोना के 385 नए मामले सामने आने थे. वहीं संक्रमितों की संख्या 12, 525 हो गई थी. मंगलवार को पटना में 56, मुंगेर में 30, गया में 29, भागलपुर में 26, मधुबनी में 25, कटिहार में 24, सुपौल में 21, सिवान में 19, मुजफ्फरपुर में 15, सारण में 14, सीतामढ़ी में 13, पूर्वी चंपारण में 11, बांका में 11 और शेखपुरा में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले. इसके अलावा जहानाबाद में 08, समस्तीपुर में 08, भोजपुर में 07, नवादा में 07, किशनगंज में 07, लखीसराय में 05, बक्सर में 04, पूर्णिया में 04, अररिया में 03, गोपालगंज में 03, सहरसा में 03, पश्चिम चंपारण में 03, अरवल में 02, जमुई में 02, खगड़िया में 02, मधेपुरा में 02, नालंदा में 02, रोहतास में 02, वैशाली में 02, दरभंगा में 01 और कैमूर में 01 मामला सामने आया था.ये भी पढ़ें: बिहार से दौड़ी 12 स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को इन बड़े शहरों तक मिली कनेक्टिविटी 

हालांकि, मंगलवार तक बिहार में 9014 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं जबकि 101 लोगों की मौत हो गई है. वहीं दूसरी ओर पटना सिटी क्षेत्र में एक बार फिर से एक साथ 62 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. गुजरी बाजार स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल की प्रभारी अधीक्षक, अस्पताल में तैनात दो डॉक्टर, एक हेल्थ मैनेजर के अलावा चार स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे.

 



[ad_2]

Source