[ad_1]

छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स पर #NoBHUExamInCovid की मुहिम चलाई है. ये छात्र यूजीसी की गाइडलाइन्स का विरोध कर रहे हैं.

नई दिल्ली. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University, BHU) के छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स पर #NoBHUExamInCovid की मुहिम चलाई है. ये छात्र यूजीसी की गाइडलाइन्स का विरोध कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी सितंबर में परीक्षा करवाने वाली है. छात्र फाइनल ईयर की परीक्षा को कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं.

छात्रों ने किया ट्वीट
छात्र कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षा का विरोध कर रहे हैं. छात्र अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाल रहे हैं. कई छात्रों ने इसको लेकर ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है-

एक और स्टूडेंट ने यूनिवर्सिटी के सलाह दी कि सिर्फ वाइवा के आधार पर छात्रों को अंक दिए जाएं. अगर प्रोफेसर आसानी से वेबिनार अंटेंड और ऑर्गेनाइज़ कर रहे हैं तो उन्हें ऑनलाइन मौखिक परीक्षा करवाने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

एक और स्टूडेंट ने वाराणसी के आस पास एरिया में स्लो इंटरनेट का मुद्दा उठाया. दिल्ली हाईकोर्ट का जिक्र करते हुए उसने कहा कि कोर्ट का कहना है कि दिल्ली के हार्ट में इंटरनेट कनेक्टिविटी गंभीर मुद्दा है तो कम विकसित ज़ोन में छात्र ऑनलाइन परीक्षा कैसे दे पाएंगे.

ये भी पढ़ेंः
DSSSB Result 2020: असिस्‍टेंट टीचर का परिणाम dsssb.delhi.gov.in पर घोष‍ित
पहली बार:three सगी बहनें, तीनों IAS के लिए चयनित, तीनों बनीं हरियाणा की मुख्य सचिव

कुछ स्टूडेंट्स का ये भी कहना है कि अगर 10वीं और 12वीं के छात्रों को इंटरनल असेसमेंट के जरिए रिजल्ट जारी किया जा सकता है तो उनके साथ ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता है.



[ad_2]

Source