[ad_1]

विधायक नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishore Gurjar) ने कहा कि लोनी के लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि इलाके में किसी भी तरह से कोरोना न फैले. इसके लिए एक भी कुर्बानी नहीं होनी चाहिए.

गाजियाबाद. गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी (Loni) से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर (Nand Kishor Gurjar) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. इस बार उन्होंने कोरोना के बहाने बकरीद (Bakrid) पर होने वाली कुर्बानी को लेकर चेतवानी जारी की है. उन्होंने कहा है कि बकरीद के मौके पर कुर्बानी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. विधायक ने कहा है कि कुर्बानी अपनी किसी प्यारी चीज की देते हैं. इस बार कुर्बानी न दें. अगर किसी को फिर भी कुर्बानी देनी है, तो अपने बच्चों की दें. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार मांस और शराब का सेवन नहीं होने दिया जाएगा.

मांस-शराब से करें परहेज

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सावन के इस पवित्र माह में बकरीद के मौके पर कोई भी कुर्बानी न करें. विधायक ने कहा कि लोनी के लोगों ने कोरोना को हराया है. जब यह बात पता है कि मांस से कोरोना फ़ैल सकता है और शराब से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है तो हमें दोनों चीजों से परहेज करना हैं. विधायक ने कहा कि मैं इस्लाम को मानने वालों से से अपील करता हूं कि बकरीद पर कुर्बानी न दें. अगर फिर भी किसी को कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चों की दें. उन्होंने कहा कि कुर्बानी किसी प्रिय चीज की दी जाती है. किसी जानवर की कुर्बानी देकर उसे खाना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में भी बलि की परंपरा थी, लेकिन अब उसकी जगह नारियल तोड़ा जाता है.

एक भी कुर्बानी न हो पाएविधायक ने कहा कि लोनी के लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि इलाके में किसी भी तरह से कोरोना न फैले. इसके लिए एक भी कुर्बानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए मैं शासन प्रशासन से भी बात करूंगा. लोनी एसडीएम से भी बात करूंगा की कोरोना को रोकने के लिए एक भी कुर्बानी न हो पाए. अपने लोगों से भी कुर्बानी रोकने की गुजारिश करता हूं.



[ad_2]

Source