[ad_1]

पटना. बिहार में कोरोना (Covid-19) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में पहली बार चार दिन का बच्चा और पांच दिन की बच्ची काेराेना से संक्रमित हाे गए हैं. पटना के चार दिन का बच्चा एम्स (Patna AIIMS) में ही पैदा हुआ है और उसकी मां भी पाॅजिटिव है, वहीं पटना के नहर राेड, जलालपुर की 5 दिन की बच्ची भी इसी अस्पताल में पैदा हुई है. इस बच्ची की मां भी काेराेना पाॅजिटिव (Corona Positive) है. दाेनाें बच्चाें काे उनकी मां से अलग रखा गया है और दाेनाें की हालत स्थिर है.

24 घंटे में 9 मौत

एम्स के शिशु राेग के हेड डाॅ. लाेकेश तिवारी ने बताया कि बिहार का यह पहला दाेनाें केस है कि इतने कम दिन के बच्चे संक्रमित हुए हैं. एम्स में पिछले चाैबीस घंटे में 9 काेराेना संक्रमिताें की माैत हाे गई है इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्थानीय प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक रूपेश श्रीवास्तव भी शामिल हैं. रूपेश पटना के पहले बैंक अधिकारी हैं जिनकी माैत काेराेना से हुई है. मुजफ्फरपुर के मूल रूप से रहने वाले 49 साल के रूपेश सर्दी-खासी और बुखार हाेने पर 18 जुलाई काे एम्स में भर्ती हुए थे. रूपेश के करीबियाें ने बताया कि बैंक में ही ग्राहक से वो संक्रमित हुए. वो पटना में बाेरिंग राेड स्थित हाईटेक रिजेंसी में रहते थे.

इनकी हुई मौतरूपेश के अलावा जक्कनपुर पटना के 51 साल के राजू प्रसाद, बेतिया के 58 वर्षीय दीपक कुमा गुप्ता,  दाउद नगर औरंगाबाद के 70 वर्षीय मिंहाज नकीब, नौतन खाप टोला पश्चिम चंपारण के 72 वर्षीय ध्रुवनारायण प्रसाद, संग्रामपुर, मुंगेर के 53 साल के विनाेद कुमार, आदर्श नगर समस्तीपुर के 66 वर्षीय शिवाजी पासवान, मुंगेर के 75 साल के डीएन चाैधरी, डेहरी ऑन सोन रोहतास के 60 वर्षीय विनाेद कुमार जैन की भी काेराेना से माैत हाे गई.

एक डाॅक्टर समेत 24 नए संक्रमित

पटना के एम्स में दाे मासूम बच्चाें समेत 24 नए संक्रमित भर्ती हुए हैं. इनमें एक डाॅक्टर भी हैं. इनके अलावा 21 अन्य भी काेराेना से संक्रमित हुए हैं जिनमें पटना के 15 मरीज हैं. पटना संक्रमिताें में पादरी की हवेली, राजेन्द्र नगर, शेखपुरा, दुल्हिन बाजार, फुलवारीशरीफ, आशियाना नगर, रूकूनपुरा, सगुनामोड़, दानापुर, पत्थर की मस्जिद, समनपुरा, छज्जुबाग, मीठापुर, जलालपुर व जक्कनपुर के मरीज शामिल हैं. सारण के दो, दरभंगा, वैशाली, रोहतास, गोपालगंज, भागलपुर, जहानाबाद, समस्तीपुर के एक-एक मरीज को मरीज को एम्स पटना में भर्ती किया गया.

6 डाॅक्टर समेत 28 काे एम्स से मिली छुट्टी, 312 का चल रहा इलाज

एम्स से राहत की बात यह है कि रविवार काे 6 डाॅक्टर समेत 28 संक्रमित ठीक हाेकर घर चले गए. जिन 6 डाॅक्टराें ने काेराेना काे मात दी उनमें कुर्जी के 34 साल के डाॅ. कुणाल कुमार, शाहपुर, दानापुर की 33 साल की डाॅ. कुमारी अर्चना, समस्तीपुर के 70 साल के डाॅ. एके गुप्ता, गया के 50 साल के डाॅ. एचएन सिंह, नवादा के 36 साल के डाॅ. राेहित कुमार, बाेरिंग राेड, पटना के 80 साल के जेपी वर्मा शामिल हैं. नाेडल अफसर डाॅ. संजीव कुमार ने बताया कि 28 काे डिस्चार्ज किया गया है वहीं 9 की माैत हुई है. फिलहाल एम्स में 25 डाॅक्टरों समेत कुल 312 लोग इलाजरत हैं.



[ad_2]

Source