[ad_1]

एडीजी (ADG) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना की एफआईआर के फौरन बाद से पुलिस की कई टीमें लगा दी गई थीं. आज सुबह गांव पारा में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ (Encounter) हुई.

लखनऊ/गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda) में एक व्यापारी के eight वर्षीय पुत्र नमो गुप्ता (Namo Gupta) के अपहरण (Kidnapping Case) मामले में यूपी पुलिस (UP Police) ने 17 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में सपा प्रमुख् अखिलेश यादव ने कहा कि गोण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत बच्चे की सकुशल वापसी सराहनीय है. अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि बच्चे के परिवार ने अब जाकर राहत की सांस ली होगी. अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि कानपुर में अपहृत युवक की हत्या के बाद उसकी लाश क्यों नहीं मिली? वहां ‘कौन’ पुलिस को सार्थक क़दम उठाने से रोक रहा है?

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना की एफआईआर के फौरन बाद से पुलिस की कई टीमें लगा दी गई थीं. आज सुबह गांव पारा में मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ हुई. अपहरणकर्ता गाड़ी से बच्चे को किसी दूसरी जगह ले जा रहे थे. मुठभेड़ में अपहृत बच्चे नमो को सकुशल बरामद किया गया और इस दौरान दो बदमाश उमेश यादव और दीपू कश्यप घायल हुए. वहीं सूरज पांडे, उनकी पत्नी छवि पांडेय और उनका छोटा भाई राज पांडेय गिरफ्तार किया गया है. घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है.

मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी सूरज पांडेय, कर्नलगंज का ही निवासी है. उसके साथ पुलिस ने उसकी पत्नी छवि पांडेय को भी गिरफ्तार किया है. इनके अलावा राज पांडेय, उमेश यादव और दीपू कश्यप की गिरफ्तारी हुई है. ये सभी कर्नलगंज, गोडा के रहने वाले हैं.

पुलिस टीम को 2 लाख का इनाम

उधर प्रदेश सरकार की तरफ से पुलिस टीम को 2 लाख का इनाम देने की घोषणा हुई है. पता चला है कि गोंडा के कर्नलगंज में ये मुठभेड़ हुई. एडीजी एलओ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं. एसटीएफ ने अपहरण में प्रयोग की गई ऑल्टो कार, एक .32 बोर की पिस्टल और दो 315 बोर तमंचे बरामद की हैं.



[ad_2]

Source