[ad_1]

डॉ गांधी ने बताया कि सीएमएस (CMS) के मेधावी छात्रों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आईएससी (ISC)) एवं आईसीएसई (ISCE) बोर्ड परीक्षाओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है.

लखनऊ. सीआईएससीई बोर्ड (Council for the Indian School Certificate Examinations) की ओर से 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया. इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) ने आईएससी ऑल इंडिया टॉपर छात्र सुमित कुमार त्रिपाठी को 2 लाख के नगद पुरस्कार से तथा अन्य 24 मेधावी छात्रों को 1-1 लाख के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस मौके पर सीएमएस के संथापक, डॉ जगदीश गांधी ने बताया कि इस वर्ष सीएमएस के कुल 6283 छात्र आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षाओं में बैठे, जिसमें से 3389 छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं, यानी कुल छात्रों में से 54% छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये.

जहां एक ओर, आईएससी (कक्षा-12) परीक्षा परिणाम में सीएमएस गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र सुमित कुमार त्रिपाठी ने 99.75 प्रतिशत अंको के साथ मेरिट लिस्ट में टाॅप किया है. डॉ गांधी ने बताया कि सीएमएस (CMS) के मेधावी छात्रों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आईएससी (ISC)) एवं आईसीएसई (ISCE) बोर्ड परीक्षाओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर पिछले सभी रिकार्डों को ध्वस्त करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है. वहीं डॉ जगदीश गांधी ने 26 लाख के नगद इनाम से 25 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया.

ये भी पढे़ं- अखाड़ा परिषद ने PM ओली का जताया विरोध, कहा- चीन के बहकावे में आ रहा नेपाल

सीएमएस के 25 मेधावी छात्रों में से सुमित कुमार त्रिपाठी (ऑल इंडिया टॉपर को 2 लाख व अन्य 24 छात्रों को 1-1 लाख के पुरस्कारों से नवाजा. डॉ गांधी ने बताया कि सीएमएस के शेष छात्रों ने भी अत्यन्त उच्च अंक अर्जित कर स्कूल का नाम गौरान्वित किया है. वहीं परीक्षा परिणामों ने एक बार फिर दिखा दिया कि गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में सिटी मोंटेसरी स्कूल सर्वश्रेष्ठ है. इन परीक्षा परिणामों में मेधावी छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन कर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है.



[ad_2]

Source