[ad_1]

एक दिन पहले ही RJD के नेता राजकिशोर यादव की कोरोनावायरस (Corona virus) से मौत हो गई थी, वहीं मंगलवार को दरभंगा के BJP MLC सुनील कुमार सिंह की भी मौत हो गई थी.

पटना. बिहार में कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर लगातार जारी है. गुरुवार को बिहार में इसकी चपेट में आए एक और नेता जिंदगी की जंग हार गए. जनता दल यूनाइटेड  नेता और एमएलसी मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव (Bindi Yadav) की कोरोनावायरस से मौत हो गई. बिंदी यादव को संक्रमण और सांस लेने में दिक्कत के बाद बुधवार को पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया थ, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

दो नेताओं का पहले हो चुका है निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिंदी यादव की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जदयू नेता के निधन से राजनैतिक और समाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. बता दें कि एक दिन पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के नेता राजकिशोर यादव की कोरोनावायरस से मौत हो गई थी, वहीं मंगलवार को दरभंगा के भाजपा एमएलसी सुनील कुमार सिंह की भी मौत हो गई थी.

अब तक बिहार में चार डॉ्क्टरों की मौतगौरतलब है कि बिहार में कोरोना के कारण अब तक चार डॉक्टरों की मौत हो चुकी है. बुधवार को ही दो डॉक्टरों की मौत हो गई थी. वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार राज्य में 50 से अधिक डॉक्टर कोविड पॉजिटिव हैं. एसोसिएशन  ने राज्य सरकार से 60 से ज्यादा उम्र वाले डॉक्टरों को कोविड-19 की ड्यूटी से हटाने की मांग की है.

बता दें कि बिहार में बिहार में गुरुवार को कोरोना के 1625 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही कोविड संक्रमितों का आंकड़ा 31691 पहुंच गया. हालांकि इनमें 20959 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 213 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में अब भी एक्टिव केस की संख्या 10519 है.



[ad_2]

Source