[ad_1]

Kanpur Shootout: मध्य प्रदेश की रहने वाली रिचा से गैंगस्टर विकास दुबे ( Vikas Dubey)ने लव मैरिज (Love Marriage)की थी. रिचा का भाई और विकास दोस्त थे. हालांकि, रिचा का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था. विकास ने रिचा (Richa Dubey) को भगाकर शादी की थी.

कानपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानुपर में eight पुलिसवालों की हत्या का आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस की गिरफ्त विकास के तीन गुर्गों तक जरूर पहुंची है. कानपुर कांड के बाद अब इस शातिर गैंगस्टर की लाइफ से जुड़े कई बातें सामने आ रही हैं. बताया जाता है कि विकास ने मध्य प्रदेश की रहने वाली रिचा से लव मैरिज (Love Marriage) की थी. रिचा का भाई और विकास दोस्त थे. इस वजह से विकास का रिचा के घर आना-जाना लगा रहता था. हालांकि, रिचा का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था. शादी की बात जब घर वाले नहीं मानें तो विकास ने उन पर बंदूक तान दी थी. रिचा को घर से भगाकर विकास ने शादी रचाई थी.

जानकारी के मुताबिक विकास दुबे के साले ने पुलिस को बताया कि रिचा और विकास की मुलाकात उस दौरान हुई जब वो कानपुर अपने एक रिश्तेदार ये यहां पढ़ाई के सिलसिले में आया था. धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन परिवार इसके लिए राजी नहीं था. माता-पिता ने विकास के घर आने पर पाबंदी भी लगा दी थी. इस बात से नाराज होकर विकास ने उन पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसके बाद विकास रिचा को लेकर भाग गया और शादी कर ली थी.

विकास दुबे के साले का बड़ा खुलासा

विकास दुबे के साले के मुताबिक, बहन से शादी के बाद गैंगस्टर ने उनके मकान पर कब्जा कर लिया था. बड़ी मशक्कत के बाद उसे अपने घर को विकास से वापस लिया. हालांकि, पुलिस की रडार पर विकास का साला भी है. पुलिस विकास के साले के कारोबार से लेकर उसके मध्य प्रदेश और विकास से कनेक्शन तक खंगाल रही है. वहीं, दूसरी ओर विकास के साले ज्ञानेंद्र का साफ कहना है कि उसका सालों से विकास से कोई संपर्क नहीं हुआ है.ये भी पढ़ें: कानपुर कांड: विनय तिवारी समेत 7 लोगों को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, मिल सकती है रिमांड

बढ़ाई गई इनाम की राशि

फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे पर अब इनाम की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए कर दी गई है. इससे पहले उसपर ढाई लाख का इनाम घोषित था. इनाम राशि के आधार पर अब वह यूपी का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है. विकास दुबे के बाद मेरठ का बदर सिंह बद्दो और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड में शामिल शूटर आशुतोष का नाम है, जिनके ऊपर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित है. इससे पहले डकैत बाबुली कोल पर भी पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें: Kanpur Encounter Case: विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार, सांसद ने उठाई Judicial Inquiry की मांग

हत्याकांड के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे अपराधी विकास दुबे के ऊपर चौथी बार इनाम की राशि बढ़ायी गई है. पहले 50 हजार, उसके बाद एक लाख, फिर ढाई लाख और अब उसकी जानकारी देने वाले को पांच लाख का इनाम मिलेगा. बताया जा रहा है कि गिरफ़्तारी में देरी की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं. जिसकी वजह से इनाम की राशि शासन की तरफ से बढ़ा दी गई है.

 

 



[ad_2]

Source