[ad_1]

Kanpur Shootout के बाद के वायरल Audio में शशिकांत की पत्नी और भाभी के बीच बातचीत से पुलिसवालों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा. ऑडियो में शशिकांत की पत्नी साफ कहती सुनाई दे रही है कि विकास दुबे ने पुलिसवालों को मारा.

कानपुर. बीती 2 जुलाई की रात कानपुर (Kanpur) के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों (Policemen Massacre) की हत्या का खुलासा एक के बाद एक हो रहा है. इस हत्याकांड के फ़ौरन बाद विकास दुबे (Vikas Dubey) के गुर्गे शशिकांत (Shashikant) की पत्नी और उसकी भाभी के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो (Audio) न्यूज18 के हाथ लगा है. इस ऑडियो में शशिकांत की पत्नी और भाभी के बीच हो रही बातचीत से पता चल रहा है कि घटना के तुरंत बाद दोनों के बीच बात हुई थी. तब तक मौके पर पुलिस भी नहीं पहुंची थी. ऑडियो में शशिकांत की पत्नी साफ कहती सुनाई दे रही है कि विकास दुबे ने पुलिसवालों को मारा.

पत्नी कह रही है- भाभी दो लाशें घर के बाहर और एक आंगन में पड़ी है

वायरल ऑडियो में शशिकांत की पत्नी यह कहते हुए सुनाई दे रही है, “भाभी… दो आदमी की लाश मेरे घर के बाहर पड़ी है, एक लाश आंगन में है.” इसके बाद उसकी भाभी पूछती है कि लाश किसकी है. इस पर वह कहती है कि पुलिस वालों की. इसके बाद एक और सवाल होता है कि पुलिसवालों को मारा किसने. इस पर शशिकांत की पत्नी कहती है कि विकास भैया और इन लोगों ने मिलकर मारा है. अब तो घर में सभी फरार हो गए हैं. हम क्या करें. मोबाइल स्विच ऑफ कर दें क्या? इस पर भाभी कहती है कि तुरंत हम लोगों का नंबर डिलीट कर दो और मोबाइल की बैटरी निकाल दो. तुम कह देना कि तुम कुछ नहीं जानती. इसके बाद फिर वह पूछती है कि पुलिस आएगी और पूछेगी तो क्या जवाब देंगे. अब क्या होगा भाभी?

पत्नी निकली चश्मदीद

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अब यह बात साफ हो गई है कि शशिकांत की पत्नी इस मामले चश्मदीद गवाह है. वह पूरा मामला जानती थी, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया. अब देखना होगा कि इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस का अगला कदम क्या होता है. शशिकांत की पत्नी से पुलिस बा पूछताछ करेगी.

शशिकांत हुआ है गिरफ्तार

गौरतलब है कि शशिकांत विकास दुबे के रिश्ते का मामा प्रेम प्रकाश पांडे का बेटा है. प्रेम प्रकाश को पुलिस ने three जुलाई को ही एनकाउंटर में मार गिराया था. मंगलवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि कानपुर कांड में शामिल 50 हजार का इनामी शशिकांत गिरफ्तार किया गया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विकास दुबे व उसके घर से लूटी गई एके-47 व इंसास राइफल और कारतूस बरामद की गई है. शशिकांत ने पूछताछ में पानी संलिप्तता कबूली है.



[ad_2]

Source