[ad_1]

पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा (Patna SSP Upendra Sharma) ने न्यूज 18 से कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा न पटना पुलिस को रोका नहीं गया था.

पटना. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) मौत मामले को लेकर पटना में दर्ज केस के सिलसिले में बिहार पुलिस फिल्म ‘दिल बेचारा’ की कास्ट और दूसरे क्रू मेंबर्स से भी पूछताछ करने जा रही है. यह फ़िल्म OTT प्लेटफॉर्म पर हाल ही में रिलीज हुई है. पुलिस इनसे मिलकर ये समझना चाहती है कि सुशांत सिंह का फ़िल्म के सेट पर किस तरह का व्यवहार था. पटना पुलिस के इन्वेस्टिगेशन के बीच इधर मीडिया में मुंबई पुलिस द्वारा पटना पुलिस के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार पर रिपोर्टिंग की जा रही है. इस बीच बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय (DGP Gupteshwar Pandey) ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है. माना जा रहा है कि इशारों- इशारों में उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस के रवैये पर नराजगी जताई है.

गुप्तेश्वर पांडे ने अपने ट्वीट में लिखा, हम थके भी नहीं हैं,औ’ झुक भी नहीं सकते ! बग़ैर सजा-ए-गुनाह के रुक भी नहीं सकते !! जुल्मी को सज़ा-ए-हवस न मिले जब तक ! ज़िद है मंज़िल से अब हम चूक नहीं सकते !!

बता दें कि शुक्रवार को पटना पुलिस ने मुंबई पुलिस के कथित दुर्व्यवहार की खबरों को लेकर इनकार किया था. पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने न्यूज 18 से कहा था कि मुंबई पुलिस द्वारा न पटना पुलिस को रोका नहीं गया था. उन्होंने कहा था कि मुम्बई में कमिश्नर ने पटनां पुलिस के टीम के सदस्यों  से मुलाकात की थी और पटनां पुलिस के अनुरोध पत्र को भी मुम्बई पुलिस ने स्वीकार किया है. केवल मीडिया से बचाने के लिए पुलिस टीम को निकाला गया. पटनां पुलिस टीम को मीडिया से बचाकर जाने दिया गया. इस बीच शुक्रवार को मुंबई बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ हुई में हरकत पर जेडीयू  प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है. बिहार पुलिस के जवानों को कैदी वैन में बिठाना निंदनीय है. सुशांत सिंह मामले में चल रही जांच सीएम नीतीश कुमार के समर्थन से ही आगे बढ़ रहा है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़ा करते हुए जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि आखिर CBI जांच से क्यों भाग रहे हैं. पूरे मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है. बहरहाल पटना पुलिस के इनकार के बावजूद बिहार डीजीपी का ट्वीट इस मामले में काफी कुछ कह जाता है.



[ad_2]

Source