[ad_1]

SSR Death Case: आरोप है कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के असहयोगात्मक रवैये के कारण पटना पुलिस की टीम को भारी परेशानी हो रही है.

पटना. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में हो रहे नये खुलासों के बीच बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर (Lalit Kishore, Advocate Gen, Bihar Govt.) ने एक बयान जारी कर कहा है कि जब एक राज्य से दूसरे में पुलिस जांच करने जाती है तो राज्य सरकार सहयोग करती है. लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ऐसा नहीं कर रही है. बिहार सरकार के आरोपों में तब और दम नजर आने लगा जब यह बात सामने आई कि मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को गाड़ी तक मुहैया नहीं करवाई और उसे अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) से पूछताछ के लिए जाने में गुरुवार को 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा.

दरअसल, आरोप यह है कि पुलिस के असहयोगात्मक रवैये के कारण मुंबई में पटना पुलिस की टीम को भारी परेशानी हो रही है. कोरोना वायरस की वजह से मुंबई की सड़कों पर ऑटो और टैक्सी की कमी है. गुरुवार को पटना पुलिस की टीम को मलाड स्थित सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्ल फ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर जाना था. टीम जिस जगह पर थी, वहां से मलाड की दूरी काफी थी. पटना पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ऐसे में करीब 3 किलोमीटर की दूरी पटना पुलिस के ऑफिसर्स को पैदल चलकर तय करनी पड़ी. इसके बाद उन्हें ऑटो मिला और फिर वो अंकिता लोखंडे के घर पहुंचे. करीब एक घंटे से अधिक समय तक टीम वहां रही. अंकिता से पूछताछ की फिर वापसी के लिए अंकिता लोखंडे ने अपनी जगुआर कार पुलिस ऑफिसर्स को उपलब्ध कराया और उन्हें उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचवाया. ऐसा मीडिया की भीड़ और उनके सवालों से बचने के लिए किया गया था.

अंकिता ने 30 सवालों के दिए जवाब
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंकिता ने पटना पुलिस की टीम की तरफ से पूछे गए करीब 30 सवालों के जवाब दिए और कई अहम जानकारी साझा की. उन्होंने पुलिस को बताया कि सुशांत पिछले चार महीने से बेहद परेशान थे. रिया चक्रवर्ती की मर्जी के बिना कुछ भी नहीं कर पा रहे थे. लेकिन वो डिप्रेशन में रहने वाले व्यक्ति नहीं थे. रिया के प्रेशर और लगातार ब्लैकमेल के कारण बेहद परेशान हो चुके थे. दोस्त, घर वाले या किसी भी जानने वालों से अधिक समय तक रिया चक्रवर्ती बात नहीं करने देती थी. कई तरह से सुशांत पर दबाव बना रही थी.‘कुछ महीने पहले पार्टी में हुई थी मुलाकात’

पटना पुलिस के सामने अंकिता लोखंडे ने कहा कि सुशांत को वो बहुत अच्छे से जानती थीं. वह सुसाइड करने वालो में से नहीं था. रिया सुशांत के सारे कम्पनी को अपने परिवार के इर्द-गिर्द ही रखना चाहती थी. अंकिता ने बताया की मौत से कुछ महीने पहले एक पार्टी में हम लोग मिले थे. बातचीत शुरू ही हुई थी. कुछ बातें सुशांत ने बताई ही थी कि तभी रिया आई और सुशांत को अपने साथ ले गई. सूत्रों की मानें तो अंकिता ने पुलिस टीम को आगे भी इस केस के इन्वेस्टिगेशन में मदद करने की बात कही है. इसलिए उन्‍होंने अपना पर्सनल मोबाइल नम्बर भी शेयर किया है.



[ad_2]

Source