[ad_1]

SSR Suicide Case: मुंबई में क्‍वारंटीन किए गए विनय तिवारी ने News 18 से बात करते हुए कहा कि BMC का यह कदम उनकी समझ से बाहर है.

पटना. सुशांत राजपूत सुसाइड केस (Sushant Rajput Suicide Case) की जांच के लिए मुंबई गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी (IPS Vinay Tiwari) ने कहा है कि मुंबई में उनको क्वारंटीन करने से इस केस की जांच प्रभावित हो सकती है. विनय तिवारी ने इस मामले में न्यूज 18 से कहा कि मुझे मुंबई में क्‍वारंटीन करना मेरी समझ से परे है. मैंने अपने अधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया है.

बिहार के इस आईपीएस ऑफिसर ने कहा कि जो सीनियर्स का आदेश होगा, मैं उसे फॉलो करूंगा. विनय तिवारी ने बताया कि मुझे क्वारंटीन करने से जांच प्रभावित होगी. मैं क्‍वारंटीन होकर ही अपने अफसरों के संपर्क में रह कर काम करूंगा. मालूम हो कि इस मामले को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी नाराजगी जताई है. सोमवार को पटना में नीतीश कुमार ने कहा कि वो इस मामले में खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करेंगे. नीतीश ने साफ तौर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारी सरकार की तरफ से डीजीपी ने महाराष्ट्र सरकार को पूरी सूचना दी है और वह खुद भी इस मसले पर बात करेंगे.

नीतीश ने भी जताई है नाराजगीनीतीश कुमार ने कहा है कि जो कुछ भी हुआ है ठीक नहीं हुआ है. बिहार के सीएम ने कहा कि यह पॉलिटिकल बात नहीं है. हम सीधे कानूनी जिम्मेवारी की बात करते हैं और बिहार पुलिस की तरफ से उस जिम्मेदारी को निभाया जा रहा है. बिहार पुलिस कानूनी तरीके से काम कर रही है और वैसी परिस्थितियों में हमारे डीजीपी भी वहां बात करेंगे.

आईपीएस को 14 दिनों के लिए क्‍वारंटीन
मालूम हो कि बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई पहुंचते ही 14 दिनों के लिए क्‍वारंटीन कर दिया गया है, जिसके बाद से दोनों राज्यों के बीच राजनीति भी तेज हो गई है. मुंबई में अपने पुलिस फोर्स के अधिकारी के साथ हुई इस घटना को लेकर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी नाराजगी जाहिर की है.



[ad_2]

Source