[ad_1]

SSR Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी काे मुंबई में Corona का बहाना लगाकर रविवार की रात काे क्‍वारंटीन कर दिया गया.

पटना. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस (Sushant Singh Rajput Suicide Case) की गुत्थी सुलझाने मुंबई गई बिहार पुलिस (Bihar Police) के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है. BMC द्वारा बिहार के आईपीएस विनय तिवारी (IPS Vinay Tiwari) को मुंबई पहुंचते ही क्‍वारंटीन करने को लेकर अब सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे सरकार की तरफ से पूरी सूचना दी है गई है और मामले में हम खुद भी बात करेंगे.

नीतीश ने कहा कि उनके (SP विनय तिवारी) साथ जो कुछ हुआ है वो ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि ये पॉलिटिकल बात नहीं है. ये तो सीधे कानूनी जिम्मेवारी है और वो जिम्मेवारी हम निभायेंगे. सीएम ने कहा कि हमारे डीजीपी इस पर आगे बात करेंगे. इस दौरान जब नीतीश कुमार से जब मामले की सीबीआई से जांच कराने को लेकर सवाल किए गए तो नीतीश कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया.

 मालूम हो कि सुशांत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी (सेंट्रल) विनय तिवारी काे मुंबई में काेराेना का बहाना लगाकर रविवार की रात काे क्‍वारंटीन कर दिया गया. हालांकि, मुंबई एयरपाेर्ट से निकलने के बाद उन्हाेंने मीडिया से बातचीत भी की. डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है कि सिटी एसपी काे मुंबई में क्‍वारंटीन कर दिया गया है. साेमवार काे इस बाबत महाराषट्र के डीजीपी से बात करेंगे.

इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से बात की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने DGP से फोन पर बात कर के मुंबई में हुई घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली. मुंबई में क्वरांटीन किए गए बिहार के आईपीएस विनय तिवारी ने भी इस बात से इंकार नहीं किया है कि उनको क्वारंटीन किए जाने से इस केस की जांच प्रभावित नहीं होगी.



[ad_2]

Source