[ad_1]

उत्‍तराखंड बोर्ड अपनी आधि‍कार‍िक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर परिणाम घोष‍ित करेगा. पर‍िणाम की तारीख और समय से जुड़ा अपडेट यहां पढ़ें.

UBSE Result 2020 Date:  उत्‍तराखंड बोर्ड ऑफ स्‍कूल एजुकेशन, यूबीएसई जल्‍द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वी और 12वीं का परीक्षा परिणाम (Uttarakhand 10th, 12th outcome) जारी करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड अगले सप्‍ताह तक 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी कर देगा. परिणाम की घोषणा UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर की जाएगी. हालांक‍ि, अगस्त मध्य तक परिणाम जारी होने की उम्मीद थी, लेकि‍न अब जुलाई में ही घोषित किया जाएगा.

UBSE Result 2020: ऐसे चेक करें
1. UBSE की आध‍िकार‍िक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर द‍िये गए ल‍िंक UBSE Result 2020 पर क्‍ल‍िक करें.3. एक नया पेज खुलेगा. यहां रोल नंबर और अन्‍य व‍िवरण एंटर करें.
4. आपका र‍िजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा.

5. र‍िजल्‍ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें.
6. र‍िजल्‍ट की कॉपी का प्र‍िंटआउट लें.

कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा मार्च में निर्धारित की गई थी, लेकिन महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परीक्षा बाधित हो गई थी. शेष प्रश्नपत्रों की परीक्षा 15 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित की गई थी. कुछ छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वे उन क्षेत्रों में रहते हैं, जिन्हें तब कोरोना के ल‍िये च‍िन्‍ह‍ित क्षेत्रों में रखा गया था.



[ad_2]

Source