[ad_1]

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सावन के इस महीने में पूरे प्रदेश में बारिश (Rain) को लेकर अलर्ट है.

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सावन के इस महीने में पूरे प्रदेश में बारिश (Rain) को लेकर अलर्ट है, लेकिन भारत मौसम विभाग ने मुजफ्फरनगर और शामली को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान शामली, मुजफ्फरनगर के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होगी. इसको लेकर लोगों को अलर्ट रहने कहा गया है. स्थानीय प्रशासन भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सतर्क होने का दावा कर रहा है. सभी को सतर्क रहने कहा गया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारत मौसम विज्ञान के हवाले से एक ट्वीट किया है, जिसमें मुजफ्फरनगर और शामली में बारिश की संभावना बताई गई है. इसके साथ ही अलर्ट भी किया गया है.

यहां भी हुई बारिश
बता दें कि बीते बुधवार को यूपी के बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में कई जगहों पर तेज बारिश का अनुमान लगाया गया. मुरादाबाद और रामपुर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. इसके अलावा पूर्वांचल के तमाम जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के प्रति मौसम विभाग ने लोगों को सचेत किया गया. गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़ और मऊ के अलावा अमेठी, रायबरेली और हरदोई में भी आकाशीय बिजली के प्रति लोगों को आगाह किया गया. इससे पहले प्रदेश में मंगलवार को अच्छी बारिश देखने को मिली. सबसे ज्यादा बारिश बहराइच में 57 मिलीमीटर, बरेली में 56.6, लखीमपुर खीरी में 43, बलिया में 15, बांदा में 11.4 और गोरखपुर में 7.9 मिलीमीटर बारिश देखने को मिली.



[ad_2]

Source