[ad_1]

UP Weather Alert: वैसे तो मौसम विभाग के पहले के अनुमान के मुताबिक 28 जुलाई से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना थी, लेकिन अब इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है.

लखनऊ. अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Met Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बुलंदशहर, संभल, महाराजगंज, संत कबीर नगर और लखीमपुर खीरी में बारिश (Rain) की उम्मीद है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को तराई क्षेत्र के कुछ जिले में बारिश हो सकती है. प्रदेश के बाकी इलाकों में बारिश की संभावना कम ही है. हालांकि, बादलों की आवाजाही लगी रहेगी जिससे धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी. तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस से भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

वैसे तो मौसम विभाग के कल के अनुमान के मुताबिक 28 जुलाई से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना थी, लेकिन अब इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. ताजा अनुमान के मुताबिक 29 और 30 जुलाई को प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है. 27 और 28 जुलाई को पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में 29 और 30 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ही बीता रविवार का दिन
रविवार को एक दो जगहों पर छोड़कर पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई. सिर्फ मेरठ में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सूबे के बाकी किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई. दूसरी तरफ बारिश ना होने की वजह से और तेज धूप निकलने से लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है. यह सिलसिला अगले 3 से 4 दिनों तक यूं ही जारी रह सकता है. यह जरूर है कि जिन जिलों में बारिश की वजह से जलजमाव हो गया था वहां अब थोड़ी राहत मिल सकेगी.



[ad_2]

Source