[ad_1]

UP Weather Update: यूपी के खुर्जा, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, ग्रेटर नोएडा, गुलोटी, सियाना और नरौरा समेत आसपास के इलाकों में अगले दो घंटे में गरज चमक (Lightning) के साथ तेज बारिश (Rain/Thundershowers) हो सकती है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों बादलों की आवाजाही चालू है. इस बीच मौसम विभाग, लखनऊ (Meteorological Centre, Lucknow) ने अनुमान जारी किया है कि यूपी के खुर्जा, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, ग्रेटर नोएडा, गुलोटी, सियाना और नरौरा समेत आसपास के इलाकों में अगले दो घंटे में गरज चमक (Lightning) के साथ तेज बारिश (Rain/Thundershowers) हो सकती है.

बता दें इससे पहले आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार सुबह मौसम को लेकर ताजा अनुमान जारी किया है. इसके मुताबिक पूर्वी यूपी के कुछ जिलों के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के भी कुछ जिलों में दोपहर तक बारिश (Rain) हो सकती है. इसके अलावा बुंदेलखंड के ललितपुर में भी हल्की बारिश की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है.

दिल्ली में समान्य बारिश से 46 फीसदी कम
इस बार मॉनसून (Monsoon) की बारिश (Rain) पूरे देश में ज्यादा है. यानी देश में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है, केवल दिल्ली (Delhi) को छोड़कर. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे देश मे इस बार मॉनसून की बारिश सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा है तो वहीं दिल्ली में समान्य बारिश से 46 फीसदी कम है. इसमें भी खास तौर पर दिल्ली के four जिलों में बारिश बहुत कम हुई है. सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नार्थ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में बारीश अबतक सबसे कम हुई है. इससे आने वाले समय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव की मॉनसून रेखा अमृतसर, चंडीगढ़, बदायूं, चुर्क, जमशेदपुर, दीघा से गुजर रही है. जब ये कम दबाव की रेखा दिल्ली के पास से जाएगी तब दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना बढ़ जाएगी. जो 17 जुलाई की शाम से 20 जुलाई तक दिल्ली के आस पास रहेगी और उस समय दिल्ली एनसीआर के तमाम इलाको में मध्यम बारिश और एक दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है.



[ad_2]

Source