[ad_1]

बिकरू के पूर्व चेयरमैन लल्लन बाजपेई (Lallan Bajpayi) ने दावा किया है कि एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे (Amar Dubey) की शादी असलहों के दम पर कराई गई थी. खुशी की दोस्ती अमर दुबे से फेसबुक पर हुई थी. इसके बाद 29 जून को विकास दुबे (Vikas Dubey) के मकान में खुशी की इच्छा के विरुद्ध शादी हुई.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) और उसके साथी अमर दुबे (Amar Dubey) के एनकाउंटर (Encounter) के बाद नए खुलासे हो रहे हैं. पता चला है कि अमर दुबे की शादी (Marriage) कराने में विकास दुबे की अहम भूमिका थी. विकास दुबे के भय और आतंक के दम पर विकास दुबे के ही घर के हाते में लड़की खुशी के साथ अमर दुबे की शादी की गई. विकरू गांव के पूर्व चेयरमैन रहे लल्लन बाजपेई (Lallan Bajpayi) ने दावा किया है कि एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की शादी जबरन कराई गई थी. उन्होंने बताया कि खुशी की दोस्ती अमर दुबे से फेसबुक पर हुई थी. इसके बाद 29 जून को विकास दुबे के मकान में खुशी की इच्छा के विरुद्ध शादी हुई.

खुशी पर कार्रवाई पर दादी ने उठाए सवाल

वहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं. मामले में अमर दुबे की दादी ने सवाल उठाया है कि three दिन पहले ब्याह कर उनके घर आई खुशी को पुलिस ने आरोपी बना दिया, वहीं विकास दुबे की पत्नी ऋचा को क्लीन चिट क्यों दी गई?

आपस में कनेक्ट रहते थे विकास और पत्नी ऋचापूर्व चेयरमैन लल्लन बाजपेई ने दावा किया है कि एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की शादी असलहों के दम पर कराई गई थी. उन्होंने बताया कि खुशी की दोस्ती अमर दुबे से फेसबुक पर हुई थी. इसके बाद 29 जून को विकास दुबे के मकान में खुशी की इच्छा के विरुद्ध शादी हुई. लल्लन बाजपेई ने बताया कि ऋचा का रोल विकास दुबे के हर काम में रहता था, वह पत्नी है. किसी घटना में ये फंसा या गिरफ्तार होने की स्थिति आई और इसके संज्ञान में आई तो पहले सूचना कर देती थी. दोनेां एक दूसरे से कनेक्ट रहते थे. दोनों सीसीटीवी के माध्यम से एक दूसरे से कनेक्ट रहते थे.

फेसबुक से हुई थी दोस्ती, शादी के लिए राजी नहीं थी खुशी

लल्लन बाजपेई ने कहा कि खुशी को तो मैंने देखा नहीं लेकिन वहां के नागरिकों, उनके मिलने वालों द्वारा जो संज्ञान में आया कि खुशी और अमर का फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ. लोगों ने बताया है कि शादी उसके माता-पिता के बिना मर्जी के हुई. लोगों का कहना है कि खुशी को जबरदस्ती शादी के लिए लाया गया, ऐसा भी संज्ञान में आया है कि खुशी मंच पर शादी के लिए नहीं जा रही थी. मैं प्रत्यक्षदर्शी नहीं हूं, लोगों के कहे अनुसार बता रहा हूं. लल्लन बाजपेई ने बताया कि भय और आतंक के दम पर विकास दुबे के घर के हाते के अंदर ही ये शादी हुई.



[ad_2]

Source