[ad_1]

कानपुर के एसएसपी (SSP) दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि एसटीएफ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इस दौरान आरोपी विकास दुबे ने कार में सवार पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की.

झांसी. उत्तर प्रदेश के कानपुर में विकरू गांव में eight पुलिसवालों की हत्या कर फरार गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है. झांसी (Jhansi) के भोजला गांव निवासी सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा की पत्नी उर्मिला ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही वादा किया था, कि शहीद पुलिस कर्मियों की शहादत व्यार्थ नहीं जाएगी. उन्होंने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जो योगी जी ने जो वादा किया था उसको निभाया हैं.

सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा के पिता हरि प्रसाद ने कहा कि योगी सरकार ने विकास दुबे का एनकाउंटर करके अच्छा काम किया है. हम योगी जी को धन्यवाद देते है. हमारा पूरा परिवार योगी जी से खुश है. इससे पहले शहीद की पत्नी ने कहा कि हत्यारे विकास दुबे की एनकाउंटर उसके सामने हो. क्योकि मैं खुद अपने हाथों से उसका खात्मा करना चाहती हूं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस विभाग की मिली भगत से जघन्य हत्याएं हुई हैं. मुझे नहीं लगता कि विकास दुबे कभी पकड़ा जाएगा.

VIDEO: विकास दुबे का एनकाउंटर शहीद सिपाहियों को सच्ची श्रद्धांजलि: घायल सिपाहीसुबह कानपुर में किया गया ढेर

बता दें कि कानपुर में ही दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने मार गिराया है. दरअसल, उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे को यूपी एसटीएफ three गाड़ियों से करीब 700 किालेमीटर दूर कानपुर ला रही थी. यहां कानपुर देहात में अचानक एसटीएफ की वो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है, जिसमें विकास दुबे सवार होता है. इसके बाद शुरू होता है एनकाउंटर, जो 10 मिनट बाद ही विकास दुबे की मौत और four सिपाहियों के घायल होने के रूप में समाप्त हो जाता है. एसएसपी और अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है.

चार पुलिसकर्मी भी घायल

कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि एसटीएफ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इस दौरान आरोपी विकास दुबे ने कार में सवार पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. इसी बीच एसटीएफ की दूसरी गाड़ियां पहुंच गईं और पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी. उधर, पता चला है कि four पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें एक इंस्पेक्टर, एक एएसआई और दो सिपाही शामिल हैं.



[ad_2]

Source