[ad_1]

Weather Update: मौसम विभाग के ताजा अनुमान में अयोध्या (Ayodhya) में बारिश होने की संभावना नहीं है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन होना है.

लखनऊ. पिछले दो-तीन दिनों से चली आ रही बारिश (Rain) की कमी का सिलसिला बुधवार को खत्म हो सकता है. मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि लखनऊ और आसपास के जिलों के साथ-साथ ब्रज क्षेत्र के जिलों में भी अगले three से four घंटे में बारिश की संभावना है. खास बात यह है कि जहां पर फिलहाल बारिश हो रही होगी वहां यह सिलसिला जारी रहेगा. जिन जिलों में अगले 2 से three घंटों में बारिश का अनुमान लगाया गया है, उनमें लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri), हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, औरैया, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, ललितपुर और एटा जिले शामिल हैं.

अच्छी बात यह है कि मौसम विभाग ने जो अनुमान जारी किया है, इन जिलों की सूची में अयोध्या का नाम नहीं है. अयोध्या में बीती रात और भोर में बारिश हुई है. लेकिन, ताजा अनुमान के मुताबिक फिलहाल अयोध्या में बारिश की संभावना नहीं है. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम है. ऐसे में बारिश होने से इसमें खलल पड़ने की आशंका पैदा हो गई थी.

मिलाजुला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक यूं ही मिले-जुले मौसम का सिलसिला बना रहेगा. कुछ इलाकों में बारिश होगी जबकि प्रदेश के बाकी इलाकों में सूखा ही रहेगा. बारिश के लिहाज से मंगलवार का दिन प्रदेश के लिए सूखा ही रहा. झांसी, कानपुर, लखनऊ और बनारस को छोड़कर प्रदेश में कहीं बारिश नहीं हुई. इन जिलों में भी बहुत कम बारिश दर्ज की गई. बाकी जिलों में कोई बारिश नहीं हुई. लखनऊ में दोपहर बाद थोड़ी बरसात हुई थी. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकी.



[ad_2]

Source