[ad_1]

रामगंज बाजार के सोनारी रोड (Sonari Road) पर बदमाशों की गोली से जय प्रकाश मिश्रा घायल हुए हैं. आनन-फानन में परिवार वालों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया.

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के पीपरपुर थाना (Pipurpur Police Station) क्षेत्र के रायपुर में 40 वर्षिय कॉन्ट्रेक्टर जय प्रकाश मिश्रा (Contractor Jai Prakash Mishra) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल जयप्रकाश मिश्रा को गोली पीछे से पीठ में मारी गई है. जानकारी के अनुसार,  जेपी मिश्रा को पीठ में 2 गोली लगी है. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही जिन्हें सुल्तानपुर (Sultanpur) जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ के लिए रेफर किया गया है.

अमेठी सर्किल सीओ पीयूषकांत राय ने बताया मामले की जांच की जा रही है और छानबीन के बाद जो बातें सामने आएंगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. जयप्रकाश मिश्रा पीपरपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी हैं. रामगंज- सोनारी मार्ग पर स्थित राइस मिल से पैदल घर जाते समय बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम. सरेशाम हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सरेराह घर जाते समय बदमाशों ने मारी गोली
रामगंज बाजार के सोनारी रोड पर बदमाशों की गोली से जय प्रकाश मिश्रा घायल हुए हैं. आनन-फानन में परिवार वालों ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया. गोली चलने की खबर सुनकर मौके पर रामगंज चौंकी इन्चार्ज, थाना प्रभारी पीपरपुर और सीओ सर्किल अमेठी ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है. कहा जा रहा है कि घायल प्रकाश मिश्रा रायपुर रोड पर एक राइस मिल पर रहते हैं. प्रतिदिन की तरह जब राइस मिल से अपने घर जाने को निकले तभी घात लगाए अज्ञात लोगों ने उन पर फायर झोंक दिया.अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है
गोली की आवाज सुनकर आसपास और परिवार के लोग जब आए तो देखा कि अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है. उसके बाद मौके से फ़रार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रामगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत अमेठी सीओ पीयूषकान्त राय घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है.



[ad_2]

Source