[ad_1]

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) व अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों में ही कोरोना के बेहद मामूली लक्षण हैं.

अयोध्या. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के कोरोना संक्रमित (Corona Positive) पाए जाने के बाद देश भर में दुआओं का दौर जारी है. इसी क्रम में रविवार को अयोध्या के संत ने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के लिए किया प्रण वाक्षरी महामृत्युंजय मंत्र का जाप और आहुति दी. संत का दावा प्रण वाक्षरी महामंत्र के जाप और यज्ञ से एक सप्ताह के अंदर ही स्वस्थ होकर घर लौट जाएंगे.  अयोध्या में भी सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ पूजा अर्चना और यज्ञ किया जा रहा है.

सरयू तट के नजदीक रामादल ट्रस्ट में अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमण से मुक्ति और अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए सावन मास में प्रण वाक्षरी महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ यज्ञ किया गया. पंडित कल्की राम के नेतृत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ आहुति दी. इस दौरान ओम नमः शिवाय शिवाय नमः ओम मंत्र से आहुति दी गई है. ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप और आहुति देने से अच्छे स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होती है. पंडित कल्की राम कोरोना संक्रमण के मूलनाश के लिए 151 दिवसीय प्रणवाक्षरी महामृत्युंजय मंत्र का जाप व आहुति यज्ञ रामादल ट्रस्ट में प्रारम्भ कर चुके हैं.

मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती 

गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन व उनके बेटे की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देश भर के नामचीन हस्तियां उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों में ही कोरोना के बेहद मामूली लक्षण हैं. दोनों ही स्वस्थ्य हैं. आज दोपहर को दोनों की दूसरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आएगी.एंटीजन टेस्ट से मिली जानकारी

दोनों में जैसे ही कोरोना के मामूली लक्षण दिखे तभी दोनों ने अपना टेस्ट करा लिया. अभिषेक और अमिताभ बच्चन का एंटीजन टेस्ट हुआ है जिसे तुरंत जानकारी मिल गई की वो कोरोना संक्रमित हैं. जबकि अन्य परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. इसके बाद ऐश्वर्या, जया बच्चन और आराध्या का स्वाब टेस्ट लिया गया. अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही बच्चन्स इस वक्त स्थिर बने हुए हैं. दोनों को लेकर कोई घबराने वाली बात नहीं है. दोनों के ही दूसरे टेस्ट भी कराए जा रहे हैं. जबकि बच्चन के बंगले को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया जा चुका है.



[ad_2]

Source