[ad_1]

पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के पिलोना बॉर्डर पर बैरियर चैकिंग के दौरान पुलिस की मोटरसाईकिल सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

अलीगढ़. थाना जवा क्षेत्र के खिलौनों के जंगलों में सोमवार देर रात हुई दो बदमाशों से मुठभेड़ (Encounter) में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. गस्त के दौरान पुलिस (Police) की दो बंदमशो से मुठभेड़ हुई थी. घायल बदमाश नवी शेर 50 हजार का इनामी बदमाश है. बदमाश नवी शेर पर बुलंदशहर (Bulandshahr) और अलीगढ़ (Aligarh) पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था. घायल इनामी बदमाश नवी शेर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र के पिलोना बॉर्डर पर बैरियर चैकिंग के दौरान पुलिस की मोटरसाईकिल सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम नवीशेर पुत्र सब्बीर निवासी दरियापुर थाना जवां, जनपद अलीगढ़ बताया है.

फरार साथी की गिरफ़्तारी के लिए कॉम्बिंग जारी

घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक पैशन पैशन प्रो बाइक, 01 तमंचा समेत भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना जवां में चोरी व गौकशी के four मुकदमों में वांछित है. जिस पर अलीगढ़ तथा सीमावर्ती जनपद बुलन्दशहर से 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है. पुलिस के मुताबिक नवीशेर के विरूद्ध विभिन्न जनपदों के थानों में एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत है. घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल भेजा गया है. फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की जंगलों में कॉम्बिंग जारी है.(रिपोर्ट: रंजीत कुमार सिंह)



[ad_2]

Source