[ad_1]

यूपी के हरदोई जनपद निवासी युवा मरीज़ 12 बरस से तम्बाकू का सेवन कर रहा था. उसका मुंह भी ठीक से नहीं खुल पा रहा था. उसका गाल सड़ चुका था.

आगरा. ताजनगरी आगरा (Agra) में एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College) के कैंसर विभाग में ऐतिहासिक ऑपरेशन करके ड़ाक्टर्स ने एक कैंसर मरीज़ को नया जीवन दिया. मुंह के कैंसर (Mouth Cancer) से पीड़ित युवक के एक तरफ़ का गाल सड़ गया था. उसका कैंसर चौथे स्टेज में था. चारों तरफ़ से निराश मरीज़ ने इलाज के लिए आगरा के मेडिकल कॉलेज कालेज में अपना रजिस्ट्रेशन कराया. जिसके बाद कैंसर विभाग के डॉक्टरों ने ऐतिहासिक सर्जरी कर युवक को नया जीवन प्रदान किया.

चौथे स्टेज में था कैंसर

दरअसल, यूपी के हरदोई जनपद निवासी युवा मरीज़ 12 बरस से तम्बाकू का सेवन कर रहा था. उसका मुंह भी ठीक से नहीं खुल पा रहा था. उसका गाल सड़ चुका था. मरीज़ के मर्ज़ को ड़ाक्टर्स ने चुनौती के रूप में लिया. चिकित्सकों के पास जब मरीज़ पहुंचा तो उसका मर्ज चौथे स्टेज तक पहुंच गया था. एसएन मेडिकल कॉलेज की हेल्पलाइन नंबर पर पंजीकरण कराने के बाद मरीज़ की जांच हुई.

आठ घंटे चला ऑपरेशनइसके बाद मेडिकल टीम ने आपरेशन शुरू किया. सर्जरी, ईएनटी, एनेस्थीसिया और प्लास्टिक सर्जन ने आठ घंटे लगातार कठिन ऑपरेशन कर ख़राब हो चुके गाल को अलग कर दिया. इसके उपरांत बाजू की खाल निकालकर नया गाल बनाया गया. इस सफल ऑपरेशन को करने वाले ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह अत्यंत जटिल ऑपरेशन था. प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रण सिंह चकोटिया, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. अखिल प्रताप सिंह का योगदान रहा. क़रीब आठ घंटे चले इस आपरेशन से मेडिकल टीम सफल रही. इसके साथ ही नाउम्मीद हो चुके मरीज़ को जीवन का नया सवेरा दिखाई पड़ा.



[ad_2]

Source