[ad_1]

डॉ. नीरज खैरवाल के तबादले को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला से हुए विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. उन्हें सीएम का अपर सचिव व ऊर्जा और यूपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है.

देहरादून. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के संक्रमण से जूझ रहे उत्तराखंड राज्य में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने आज आठ IAS अधिकारियों और पांच PCS अधिकारियों का तबादला (Transfer) कर दिया. गुरुवार को जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक प्रदेश सरकार ने तीन जनपदों के डीएम समेत 13 अधिकारी बदल दिए. ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और उत्तरकाशी के डीएम के साथ पांच अन्य आईएएस ऑफिसर के तबादले के साथ ही पांच पीसीएस अफसरों का तबादला भी किया है.

कौन कहां भेजा गयाकार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक डा.नीरज खैरवाल को ऊधमसिंह नगर के डीएम पद के साथ ही तराई बीज विकास निगम के एमडी के पद से हटा कर उन्हें सीएम का अपर सचिव व ऊर्जा और यूपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. डॉ. नीरज खैरवाल के तबादले को किच्छा विधायक राजेश शुक्ला से हुए विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. ऊधमसिंह नगर की नई डीएम अब आईएएस रंजना होंगी. नैनीताल के सीडीओ पद पर तैनात विनीत कुमार को डीएम बागेश्वर बनाया गया है. डीएम उत्तरकाशी आशीष कुमार चौहान को ऊधमसिंह नगर के सीडीओ पद पर तैनाती मिली है तो वहीं मयूर दीक्षित को उत्तरकाशी का नया डीएम बनाया गया है. आशीष कुमार को नागरिक उड्डयन विभाग में अपर सचिव और यूकाडा के सीईओ पद पर तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें- सतपाल महाराज की केंद्र सरकार से मांग- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिबरसैंण महादेव यात्रा की मिले अनुमति

आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को नैनीताल का सीडीओ, हिमांशु खुराना को सीडीओ ऊधमसिंह नगर पर तैनात किया गया है. आशीष भट्टराई पौड़ी के सीडीओ बनाए गए हैं. नरेश चंद्र दुर्गापाल को एसडीएम ऊधमसिंह नगर, सुंदर लाल सेमवाल को जिला विकास प्राधिकरण टिहरी का सचिव और अभय प्रताप सिंह को पिथौरागढ़ का डिप्टी कलेक्टर पद पर ट्रांसफर किया गया है.



[ad_2]

Source