[ad_1]

बनीपारा (Banipara) निवासी धनंजय सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ निजी मकान में रहते थे. उसने पत्नी की हत्या करने के बाद खुदखुशी कर ली.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) देहात के रुरा थाना (Rura Police Station) क्षेत्र अंतर्गत बनीपारा गांव (Banipara Village) में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसे बाद उसने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. गोली की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक का बेटा जैसे ही कमरे में पहुंचा तो सामने दोनों के शव देख उसके होश उड़ गए. बनीपारा निवासी धनंजय सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ निजी मकान में रहते थे.

बेटा ओम जी ने बताया कि मां का स्वास्थ्य खराब चल रहा था जिसके चलते माता-पिता में झगड़ा होता था. देर रात अचानक गोली चलने की आवाज आई. जब मैं मौके पर पहुंचा तो दोनों के शव पर पड़े थे. इस घटना की जानकारी तत्काल बेटे ने रूरा पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया. मृतक धनंजय सिंह के मकान के चारों तरफ व अंदर भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे. पुलिस आशंका जता रही है कि इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज जल्द मिलेगा. फिलहाल पुलिस ने डीवीआर अपने पास कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है
उधर भदोही जनपद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या (Murder) कर दी और फिर फरार हो गया. इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के four दिन बाद खुद ही पत्नी के भाई को इसकी सूचना देकर कहा घर के कमरे से अपनी बहन की लाश (Dead physique) ले लो. आनन-फानन में भाई जब बहन के घर पहुंचा तो कमरे में चारपाई से बंधा उसकी बहन का शव मिला.पुलिस ने ताला तोड़ कर शव बरामद किया

रिपोर्ट के मुताबिक एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पत्नी के दोनों हाथ चारपाई में बांधकर उसकी हत्या करने के बाद शव को कमरे में छोड़कर आरोपी पति फरार हो गया. कमरे में शव होने की जानकारी आरोपी ने चार दिन बाद अपने साले को फोन करके दी. जिसके बाद पुलिस ने शव कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि हत्यारे ने महिला का हाथ बांधने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी होगी.

ताला तोड़ा और शव को बाहर निकाला
यह घटना जनपद के औराई कोतवाली इलाके की है. एक बैंक में क्लर्क के पद पर काम करने वाला मदन लाल मौर्या एक तीन मंजिला मकान में कमरा किराये पर लेकर अपनी बहन व पत्नी के साथ रहता था. पिछले चार दिनों से मृतका गीता मौर्या को उसका भाई फोन कर रहा था लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. आज आरोपी पति ने अपने साले को फोन कर सूचना दी की उसकी बहन का शव कमरे में पड़ा है जाकर ले लो. उसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया. आनन-फानन में मृतका का भाई अपनी बहन के घर पहुंचा तो वहां कमरे में ताला पड़ा हुआ था और कमरे से बदबू आ रही थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने पहुंच कर ताला तोड़ा और शव को बाहर निकाला.


Published by:
Bankatesh Kumar


First revealed:
July 7, 2020, 12:05 PM IST



[ad_2]

Source