[ad_1]

बकरा चोरी से लेकर उसे बाइक पर ले कर जाते हुए पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई. पार्षद हाजी आसिफ ने मामले की शिकायत विजयनगर थाने में की है.

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में बदमाशों का कहर न सिर्फ इंसानों पर टूट रहा है, बल्कि अब इनके शिकार जानवर भी होने लगे हैं. ताजा मामला विजयनगर का है, जहां बदमाश स्थानीय पार्षद के ऑफिस में कुर्बानी के लिए बंधे बकरे (Goat) को चुरा कर फरार हो गए. पूरी वारदात ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में कैद हो गई. बदमाशों द्वारा बकरे को चुराने की वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

हाजी आसिफ ने ऑफिस में कुर्बानी के लिए बांधे थे दो बकरे
बता दें विजयनगर के मिर्जापुर में पार्षद हाजी आसिफ चौधरी का ऑफिस है. पार्षद ने अपने ऑफिस के बाहर बकरीद के लिये दो बकरे लाकर बांधे हुए थे. दिन में ही बाइक सवार दो बदमाश आए और रस्सी तोड़ कर एक बकरे को बाइक पर बिठा कर चले गए. बकरा चोरी से लेकर उसे बाइक पर ले कर जाने की  पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पार्षद हाजी आसिफ ने मामले की शिकायत विजयनगर थाने में की है.

पुलिस से की शिकायतपार्षद हाजी आसिफ चौधरी ने बताया कि 1 अगस्त को बकरीद है, लिहाजा कुर्बानी के लिए बकरा लेकर आये थे. मंगलवार दो बजे के करीब दो युवक बाइक से पहुंचे. दोनों ने बड़े आराम से रस्सी तोड़ी और बकरे को उठाकार बाइक से लेकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मामले की शिकायत मैंने पुलिस से की है. उन्होंने कहा कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसी बात से अंदाजा लगा सकता है कि दिनदहाड़े बेख़ौफ़ बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं.



[ad_2]

Source