[ad_1]

दरभंगा पुलिस (Darbhanga Police) के लिए गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur) और किंग ऑफ दरभंगा गैंग (King of Darbhanga Gang) सिरदर्द बने हुए हैं. जबकि आज पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को दबोच लिया है.

दरभंगा. बिहार के दरभंगा शहर में युवा और कम उम्र के दो अपराधियों के अलग अलग गैंग है. गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur) का बॉस जॉन्टी सिंह है, तो दूसरे किंग ऑफ दरभंगा गैंग (King of Darbhanga Gang) का बॉस रौनक सिंह है. दोनों गैंग अपनी वर्चस्व की लड़ाई में पिछले तकरीबन पांच साल में कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं. जबकि दोनों के गैंगवार में कुछ बेकसूर आम लोगों की भी गोली लगने से मौत हो चुकी है. यही नहीं, दोनों गैंग के बीच हमेशा गैंगवार की संभावना बनी रहती है. हैरानी की बात ये है कि दरभंगा पुलिस (Darbhanga Police) के लिए दोनों गैंग सरदर्द बन हुए हैं और कई बार पकड़े जाने के वाबजूद जमानत पर छूटते ही फिर से अपराध की दुनिया में लौट जाते हैं.

पुलिस की गोली से घायल
सोमवार की दोपहर भी लहेरियासराय थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों द्वारा बाकरगंज बाजार में गोली चलाई गई थी, जहां किसी व्यक्ति को गोली नहीं लगी. इसी मामले की तहकीकात में दरभंगा पुलिस को भी बीते मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी दरभंगा के खाजासराय मोहल्ले में जुटे हैं और यहां अपराधियों के बीच गैंगवार हो सकता है. पुलिस ने बिना समय गवाए मौके पर पहुंच गयी. इस दौरान पुलिस ने जैसे ही अपराधियों को घेर कर आत्मसमर्पण के लिए कहा, उन्‍होंने दनादन पुलिस पर फायरिंग कर डाली. हालांकि पहले से अलर्ट पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग शुरू कर दी और दोनों तरफ से 12 से अधिक राउंड की फायरिंग हुई; इस दौरान एक अपराधी कमर में गोली लगने से घायल हो गया, तो बाकी साथी वहां से फायरिंग करते हुए भाग निकले. जबकि पुलिस ने घायल अपराधी अभिनव झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

एसएसपी बाबू राम ने कही ये बातअपराधियों के हौसले तोड़ने के लिए दरभंगा पुलिस ने जिस तरह के साहस का परिचय दिया है. इसे देख दरभंगा के एसएसपी बाबू राम ने अपनी पुलिस टीम का हौसला बढ़ाते हुए मीडिया से कहा कि अपराधियों के दो ग्रुपों के बीच गैंगवार होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने को कहा था, लेकिन उन्‍होंने पुलिस पर फायर खोल दिया. वहीं, पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर एक को अपराधी को दबोच लिया है.



[ad_2]

Source